Executive Assistant Recruitment 2021
Executive Assistant Recruitment 2021:- कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। संविदा आधारित इस नियुक्ति को लेकर पंचायती राज विभाग प्रस्तावक तैयार कर रहा हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद वित्त विभाग और फिर कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी। इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया सुरु कर दी जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बेल्टॉन के माध्यम से कार्यपालक सहायकों का चयन किया जायेगा।
सभी 1867 ग्राम पंचायतों में दो-दो कार्यपालक सहायकों केपदस्थापन को लेकर इनकी नियुक्ति का निर्णय लिया गया है। अभी एक-एक कार्यपालक सहायक ग्राम पंचायतों में कार्यरत हैं।
RTPS काउंटरों के नियमित संचालन के लिए हो रही है बहाली:- Executive Assistant Recruitment 2021
Executive Assistant Recruitment 2021:- पंचायतों में स्थापित

आरटीपीएस काउंटरों (लोक सेवाओं का अधिकार कानून) को नियमित रूप से बेहतर रूप से संचालन को लेकर और एक-एक कार्यपालक की नियुक्ति होनी है। इस संबंध में विभागीय पदाधिकारी बताते हैं की पंचायतों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों से जिला प्रशासन द्वारा पंचायती राज के अलावा अन्य कार्य भी लिए जाते है|
इसलिए आरटीपीएस काउंटर के लिए एक अलग से कार्यपालक सहायक की तैनाती की जानी है, ताकि आरटीपीएस काउंटर का काम प्रभावित नही हो और नियमित रूप यहाँ से लोगों को सेवा मिले। वर्तमान के करीब 7700 कार्यपालक सहायक कार्यरत हैं|
जबकि पंचायतों की संख्या 8067 है। इसको देखते हुए कई कार्यपालक सहायकों को दो-दो ग्राम पंचायतो की जिम्मदारी दी गई है। विभाग को जिलों को निर्देश है की प्रतिदिन कम-से-कम ढाई घंटेअनिवार्य रूप से सभी पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर खुलेगें।
हमेशा अपडेट रहने के लिए हमारा ग्रुप ज्वाइन करें |
Also Read:- Bihar Panchayat Election Symbol Online 2021
Also Read:- CTET Online Application Date Extended 2021 : सीटीइटी ऑनलाइन आवेदन करने की बढ़ी तिथि
Also Read:- How to See Own Number :- किसी भी कंपनी का सिम हो नंबर निकाले सिर्फ 5 सेकेण्ड में
gjb