Bihar Political Update – बिहार में नई सरकार बननी तय
Bihar Political : बिहार में चल रही सियासी हलचल के बीच राजद विधायक और कई वरिष्ठ नेता पटना में पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे हैं। वहीं जदयू के विधायक और सांसद भी सीएम नीतीश के आवास पर पहुंच गए हैं। बता दें कि भाजपा और जदयू में अनबन की खबरों के बीच यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Table of Contents
किस पार्टी से मिलकर किसका सरकार बनेगी यह कहना भी अभी मुश्किल से भरा हैं।
अपडेट जानने के लिए पेज Refresh करें।
JDU की बैठक
- सुबह से JDU की विधायक और सांसद की बैठक चल रही थी, अब JDUकी बैठक खत्म हो चुकी हैं।
- BJP और JDU का टुटा गठबंधन।
- सभी JDU नेता ने नितीश के फैसला का समर्थन किया हैं।
- नितीश कुमार ने राज्यपाल को सौपा इस्तीफा।
- JDU और RJD मिल कर बनाई सरकार।
- नितीश कुमार फिर बने मुख्यमंत्री और 8वी बार लिए शपथ।
- तेजस्वी यादव उपमुख्यंत्री बने और उनका ये दूसरी शपथ हैं।
- बाकि सभी मंत्रियो का शपथ अभी बाकि हैं।
कुछ समय बाद मिलेंगे राज्यपाल से नितीश कुमार – Bihar Political Update
बिहार की सियासत में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांग लिया है। बताया जा रहा है कि नीतीश के साथ तेजस्वी भी राज्यपाल से मुलाकात करने जाएंगे। 4 बजे नितीश कुमार मिलेंगे राजयपाल फागू चौहान से
उम्मीद है बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी : कांग्रेस विधायक
महागठबंधन और JDU को मिलकर बिहार में सरकार बनाने की खबरों पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि अभी बैठक में यही बात होने जा रही है। हमें उम्मीद है ऐसा ही होगा। बैठक के बाद तस्वीर साफ होगी। बिहार को महागठबंधन की जरूरत है।