Fasal Sahayat Yojana Kharif 2021 31 जुलाई से पहले करे फसल सहायता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन
Fasal Sahayat Yojana Kharif 2021:- अगली खरीफ फसल के लिए फसल सहायता योजना का शेडूअल सहकारिता विभाग ने जारी कर दिया हैं। धान,मक्का और सोयाबीन के लिए किसानो का निबंधन शुरू गया हैं। निबंधन के बाद ही कोई भी किसान नुकसान होने पर सहायता के लिए पात्र माने जायेंगे।
विभाग के वेबसाइट पर किसान को 31 जुलाई 2021 से पहले अपना निबंधन/अप्लाई करा लेना होगा।

धान,मक्का और सोयाबीन को मिलेगा मान्यता:- सोयाबीन के लिए मात्रा तीन जिलों के किसान आवेदन कर सकते हैं। सरकार का मानना हैं इसकी खेती बिहार के बेगूसराय,समस्तीपुर और खगड़िया जिला में ही होती हैं।
Fasal Sahayat Yojana Kharif 2021:- मगर मक्का लिए राज्य के सभी जिला के किसान अपना आवेदन कर सकते हैं। लेकिन धान के लिए राज्य के सात प्रखंडो को वंचित रखा गया हैं, इसमें शामिल हैं भागलपुर जिले के नवगछिया,बिहपुर,गोपालपुर,नारायणपुर,इस्माइलपुर,रंगरचौक और खरीक प्रखंड के किसान को धान से वंचित रहेंगे। इसके अलावा सभी 38 जिलों के 527 प्रखंडों के किसान अपना निबंधन करा सकते हैं।
कैसे मिलेगा मुआवजा:- इच्छुक किसानो को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन करना अनिवार्य होगा। इसी निबंधन को ही आवेदन माना जाइएगा, किसान ऑनलाइन माध्यम से निबंधन नही कराएंगे उन्हें इस योजना जुड़ा हुआ लाभ नही मिल पायेगा।
कौन कर सकते हैं Fasal Sahayat Yojana Kharif 2021 के लिए आवेदन:- बिहार राज्य के सभी रैयत और गैर रैयत किसान दोनों ही इस योजना के लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नोट:- गैर रैयत श्रेणी में प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को योजना का लाभ मिलेगा।
कितना पैसा मिलेगा इस योजना के तहत:- 7500-10000/- प्रति हेक्टर।
इस योजना का पैसा कैसे मिलेगा:- DBT माध्यम से डायरेक्ट किसान के बैंक खाते में भेजी जाती हैं।
ऑनलाइन अप्लाई के लिए ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें
इस फसल सहायता योजना के बारे में विस्तार से जानने क्लिक करें
सबसे पहले अपडेट के लिए हमारा ग्रुप ज्वाइन करें |
Join My Whatsapp Group | Join Whatsapp |
Join My Facebook Group | Join Facebook |
Join My Tiwtter Page | Join Tiwtter Page |
इस जानकारी का वीडियो देखें | Subscribe Now |
"अगर आप किसी अन्य योजना और फॉर्म के बारे में जनाना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके बताये।" Thanks www.BiharForm.com |