कब होगा झारखण्ड में पंचायत चुनाव | Jharkhand Panchayat Chunav?
Jharkhand Panchayat Chunav :- झारखण्ड सरकार ने साफ कर दिया है कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा संपन्न होने के बाद झारखंड में पंचायत चुनाव कराए जायेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दे कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा कि परीक्षा संपन्न होने के बाद अप्रैल और मई के बीच चुनाव हो सकते हैं। देखा जाए तो इस बार भीषण गर्मी में यह चुनाव संपन्न होगा। झारखण्ड में कुल 4,345 ग्राम पंचायतों में होगा चुनाव।
Table of Contents
झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर 25 मार्च के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।
झारखण्ड में पंचायत चुनाव कैसे होगा | Jharkhand Panchayat Chunav?
पंचायत चुनाव EVM के बदले बैलेट पेपर से होगा। इसके लिए 50 हजार बैलेट बाक्स उत्तर प्रदेश से मंगाए गए हैं। यहाँ लगभग 52 हजार बैलेट बाक्स पहले से हैं। बता दें कि विभिन्न जिलों में पंचायती राज के तीनों स्तरों पर पदों का आरक्षण पहले ही तय कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र चुनाव चिह्नों को लेकर भी आदेश जारी कर दिया है। प्रत्येक पदों 24-24 चुनाव चिह्न तय किए गए हैं, जबकि इतने ही चुनाव चिह्न सुरक्षित रखे गए हैं।
दो बार पंचायतों का कार्यकाल बढ़ा चुकी है झारखण्ड सरकार
जानकारी के लिए आपको बता दे झारखंड में कोरोना संक्रमण के कारण हेमंत सोरेन सरकार पंचायत चुनाव नही करा सकी। इस कारण सरकार को दो बार पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाना पड़ा। चुनाव नहीं होने से आनेवाले दिनों में केंद्रीय मदद मिलने में परेशानी होती, इसलिए भी सरकार को चुनाव कराने की मजबूरी में थी। विपक्ष लगातार चुनाव के लिए दबाव बनाए हुआ था। अब तीसरी बार पंचायतों का कार्यकाल नहीं बढ़ाना पड़ेगा, क्योंकि चंद दिनों बाद चुनावी बिगुल बजने वाला है।
पंचायत चुनाव का कार्यक्रम की घोषणा कब होगा | Jharkhand Panchayat Chunav?
झारखण्ड कैबिनेट ने यह साफ कर दिया हैं की पंचायत चुनाव का कार्यक्रम चुनाव से 1 महीना पहले जारी किया जायेगा। ताकि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अपना तैयारी शुरू कर दे।अगर बात की जाये सरकार की तैयारी तो ये अपना तैयारी पूरी कर लिया हैं साथ ही चुनाव आयोग चुनाव से सम्बंधित प्रशिक्षण भी करा रहा हैं। प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव तारीखों का घोषणा किया जायेगा। झारखण्ड इलेक्शन ऑफिसियल वेबसाइट www.secjharkhand.nic.in हैं।
नोट:- झारखण्ड पंचायत चुनाव का चुनाव चिन्ह देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमेशा अपडेट के लिए हमरा ग्रुप ज्वाइन करें। |
इसे भी पढ़े :- Pm Kisan E kyc : किसान सम्मान निधि योजना का अब हो रहा ekyc जानिए प्रक्रिया और जल्दी कराये 2022