Raksha Bandhan Aaj Ya Kal – रक्षा बंधन आज या कल जाने रक्षा बंधन कब मनाना हैं और क्यों 2022?

0
Raksha Bandhan Aaj Ya Kal
Raksha Bandhan Aaj Ya Kal

Raksha Bandhan Aaj Ya Kal – रक्षा बंधन आज या कल

Raksha Bandhan Aaj Ya Kal : सावन महीना के पूर्णिमा तिथि और भद्रारहित काल पर हर वर्ष रक्षाबंधन मनाया जाता है। मगर इस साल रक्षाबंधन की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति है। कुछ पंडित और ज्योतिष के जानकारो का कहना है कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त 2022 को मनाना शुभ होगा, तो वहीं कुछ का कहना हैं 12 अगस्त को। जब कभी भी हिंदू धर्म में कोई त्योहार दो दिन पड़ती है तो इसको लेकर भ्रम की स्थिति बन जाती है। इस बार रक्षाबंधन पर पूर्णिमा तिथि दो दिन रहने के कारण लोगों के मन में संशय है कि रक्षा बंधन कब मनाएं। तिथि को लेकर पंडित और ज्योतिष के जानकार भी रक्षाबंधन की तारीख को लेकर अलग-अलग सलाह दे रहे हैं। तिथि के अलावा इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का भी साया है। 11 अगस्त को पूरे दिन भद्रा रहेगी। शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हमेशा भद्रा रहित समय में ही मनाया जाना चाहिए। चलिए जानते  हैं  11 और 12 अगस्त 2022 को क्या कहता है पंचांग और शास्त्रानुसार किस दिन राखी का त्योहार मनाना उचित रहेगा और क्यों? पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत पढ़े। 

इसे भी पढ़े:- Dekha Binod Raksha Bandhan Aaj Ya Kal – देख बिनोद रक्षा बंधन आज या कल।  

Raksha Bandhan Aaj Ya Kal : 11 अगस्त को पूरे दिन रहेगी भद्रा
शास्त्रों और पंचांग के अनुसार दिन का कुछ समय शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है तो इसी में कुछ समय को अच्छा माना जाता हैं। इसमें भद्राकाल और राहुकाल प्रमुख होता है। इस बार 11 अगस्त को सावन पूर्णिमा तिथि और श्रावण नक्षत्र के साथ पूरे दिन भद्राकाल रहेगा। 11 अगस्त को भद्रा का अशुभ समय रात 08 बजकर 53 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

Raksha Bandhan Aaj Ya Kal 11 अगस्त को धरती पर नहीं रहेगी भद्रा
11 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के लगने के साथ ही भद्रा शुरू हो जाएगी, लेकिन भद्रा का वास पाताल लोक में रहेगा। मुहूर्त शास्त्र चिंतामणि के अनुसार जब भद्रा का वास पृथ्वीलोक पर होता है तो इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकते हैं, लेकिन यही भद्रा जब पाताललोक में निवास करे तो इसका असर पृथ्वी वासियों के ऊपर नहीं होता है। भद्रा जिस लोक में निवास करती हैं उसका असर उसी लोक में रहता है। ऐसे में 11 अगस्त को भद्रा का निवास पृथ्वी पर नहीं है इसलिए रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जा सकता है।

पंचांग के अनुसार चंद्रमा जब भी कर्क, सिंह, कुंभ और मीन राशि में भ्रमण करते हैं तब भद्रा का साया पृथ्वी पर होता है। वहीं चंद्रमा जब मेष,वृषभ और वृश्चिक राशि की यात्रा करते हैं तो भद्रा का वास स्वर्गलोक में रहता है। चंद्रमा जब कन्या, तुला ,धनु और मकर राशि में हों तो भद्रा का वास पाताल लोक में होता है। शास्त्रों के अनुसार भद्रा जब स्वर्ग या पाताल लोक में निवास करती हैं तब बुरा प्रभाव नहीं रहता है। ऐसे में 11 अगस्त को भद्रा का वास पाताल लोक में रहने के कारण इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाना चाहिए।

इसे भी पढ़े:- Student Life में ऑनलाइन पैसा कैसे कमाये | Student Paise Kaise Kamaye | student life me paise kaise kamaye 2022

Raksha Bandhan Aaj Ya Kal  : 12 अगस्त को क्यों न मनाएं रक्षाबंधन
सावन पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन मनाए जाने की परंपरा है। 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी जो अगले दिन यानी 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, फिर इसके बाद भाद्रपद की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इसलिए 12 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने के पीछे खास तर्क नहीं है।

आप सभी भाई बहनो को रक्षाबंधन की ढेर सारे शुभकामना एवं बधाई। www.Bihar Form.com
हमेशा अपडेट रहने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here