Ramvilash Paswan: आज ही के दिन जन्मे थे पूर्व मंत्री रामविलास पासवान, आज हैं इनकी जयंती, जाने इनके जीवन के बारे में

0
Ramvilash Paswan
Ramvilash Paswan

Ramvilash Paswan:- रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रहे। वे सोलहवीं लोकसभा चुनाव में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह 9 बार लोकसभा सांसद तथा 2 बार राज्यसभा सांसद रहे हैं।

Ramvilash Paswan व्यक्तिगत जीवन:- 

श्री रामविलाश पासवान जी का जन्म बिहार के खगरिया जिले के शाहरबन्नी गाँव में हुआ था। वह एक अनुसूचित जाति परिवार में पैदा हुये थे। उन्होंने 1960 के दशक में श्रीमती राजकुमारी देवी से शादी की। मगर 2014 में उन्होंने खुलासा किया कि लोकसभा नामांकन पत्रों को चुनौती देने के बाद उन्होंने 1981 में उन्हें तलाक दे दिया था।

उनकी पहली पत्नी राजकुमारी से उषा और आशा दो बेटियां भी हैं। 1983 में, अमृतसर से एक एयरहोस्टेस और पंजाबी हिन्दू रीना शर्मा से विवाह किया। उनके पास एक बेटा और एक बेटी है। उनके बेटे श्री चिराग पासवान एक अभिनेता से बने राजनेता हैं।

इसे भी पढ़े :- बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021

Ramvilash Paswan राजनीतिक जीवन:-

श्री पासवान जी पिछले 32 वर्षों में 11 चुनाव लड़ चुके हैं, और उनमें से नौ जीत भी चुके हैं। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा लेकिन इस बार सत्रहवीं लोकसभा में उन्होंने मोदी सरकार में एक बार फिर से उपभोक्ता मामलात मंत्री पद की शपथ ली।

श्री रामविलाश पासवान जी के पास 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा रिकॉर्ड बना रखा है।

  1. वी.पी.सिंह
  2. एचडी देवेगौड़ा
  3. इंद्र कुमार गुजराल
  4. अटल बिहारी वाजपेयी
  5. मनमोहन सिंह
  6. नरेन्द्र मोदी

सभी प्रकार के अपडेट    ll   Join Our Group   ll    हमारा ग्रुप ज्वाइन करें। 

मृत्यु:- 

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में 8 अक्टूबर 2020 को दिल्ली में निधन हो गया। इनके पुत्र युवा बिहारी चिराग पासवान ने इनके श्राद्ध में अपना सर मुंडवाकर इन्हे याद किया।

Also Read:- बिहार पंचायत चुनाव: दस चरणों में हो सकते हैं, जानिए कब हो सकता हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here