वोटर कार्ड आधार लिंक ऑनलाइन के लिए चलेगा अभियान
Voter Card Me Aadhar Link Kaise Kare | Link Aadhar With Voter Card 2022
Table of Contents
Voter Card Me Aadhar Link Kaise Kare: लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 में किए गए संशोधन के अनुसार मतदाताओं का प्रमाणीकरण के लिए आधार से लिंक करना जरूरी है। एक से अधिक विधानसभा क्षेत्र में नाम वाले वोटरों की पहचान करना है। आधार के बिना किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे इसलिए शत प्रतिशत आधार से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
Link Aadhar With Voter Card 2022 वोटर कार्ड आधार लिंक ऑनलाइन
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी Dr. चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को इस आशय का निर्देश दिया है। बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश से आधार संख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचकों की ओर से प्रपत्र 6 ख का प्रयोग किया जाएगा। प्रपत्र आनलाइन (Form Online), इआरओनेट वोटर पोर्टल (IRONET Voter Portal), जीएआरयूडीए एनवीएसपी (GARUDA NVSP) तथा वीएचए एप (VHA App) पर उपलब्ध रहेगा।
Link Aadhar With Voter Card 2022: आनलाइन प्रपत्र 6 ख डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं। आधार नंबर को आनलाइन जमा करने के लिए स्व-प्रमाणीकरण का विकल्प दिया गया है। जिले में पहली अगस्त से आधार संग्रहण के लिए विशेष अभियान की घोषणा औपचारिक रूप से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र स्तर पर की गई है। स्वीप कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिले में चार सितंबर को आधार संग्रहण के लिए पहल शिविर लगाया जाएगा।
इसे भी पढे: Bihar Diesel Anudan Yojana 2022 | बिहार डीजल अनुदान योजना अप्लाई ऑनलाइन हुआ शुरू |
Link Aadhar With Voter Card 2022 प्रखंडों में शिविर लगा दिव्यांगों के बनेंगे कार्ड
जास, पटना: प्रमाणपत्र वाले शत प्रतिशत दिव्यांगजनों का यूनिक आइडी कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए सभी प्रखंडों में विशेष शिविर में संबंधित विभाग के सभी कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह निर्देश जिलाधिकारी Dr. चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को शिविर के लिए प्रखंडवार कैलेंडर जारी करते हुए दिया है।
पांच को फतुहा, दनियावां और खुसरूपुर तो छह को बाढ़ और बख्तियारपुर, आठ को मोकामा एवं अथमलगोला, 10 को पंडारक, घोसवरी व बेलछी तथा 11 को दानापुर एवं मनेर प्रखंड में शिविर लगाया जाएगा। वहीं, 12 अगस्त को बिहटा एवं नौबतपुर, 13 को मसैढ़ी, पुनपुन व धनरूआ 16 को पालीगंज, दुल्हिनबाजार व बिक्रम प्रखंड में शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह 10.00 से शाम 5.00 बजे तक शिविर लगेगा।
विशेष मासिक शिविर Important Dates |
सितंबर | 4, 18 और 25 |
अक्टूबर | 9 और 23 |
नवंबर | 6 और 20 |
दिसंबर | 4 और 11 |
1 अप्रैल 2023 तक शत प्रतिशत वोटर कार्ड आधार नंबर से जोड़ दिया जाएगा। |
DM Nirdesh Voter Id Link To Aadhar Card
DM ने बताया कि अभियान का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि लोग स्वेच्छा से आधार लिंक करने के लिए सामने आएं। BLO अपने मतदान क्षेत्र में भ्रमण कर इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। 31 मार्च तक इस अभियान को पूरा करना है।
हमेशा अपडेट रहने के हमरा ग्रुप ज्वाइन करें। |
इसे भी पढ़े: सीएससी सेंटर कैसे खोले – CSC Center Kaise Khole – जन सेवा केंद्र कैसे खोले, कॉमन सर्विस सेंटर कैसे खोले ।
Tunidevi