Women’s Day 2021:महिला दिवस पर महिलाओ के लिए विशेष तोहफा
Women’s Day 2021:- पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई ASI) ने शनिवार को एक आदेश में कहा कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केन्द्र द्वारा संरक्षित स्मारकों में विदेशी और भारतीय सभी महिला आगंतुकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। एएसआई के तहत केन्द्र द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक आते हैं। आदेश (Women’s Day 2021) में कहा गया है, ”एएसआई के महानिदेशक ने निर्देश दिया है कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केन्द्र द्वारा संरक्षित किसी भी स्मारक में महिला आगंतुकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
Table of Contents

प्रत्येक 8 मार्च को इंटरनेशनल महिला दिवस मनाया जाता हैं।
ऐसे हुई शुरुआत:-
साल 1908 में एक मजदूर आंदोलन के बाद ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी, क्योंकि काफी संख्या में महिलाओं ने न्यूयॉर्क में इस बात को लेकर मार्च निकाला था कि उनकी नौकरी के घंटे कम किए जाए और साथ ही उनका वेतनमान भी बढ़ाया जाए। महिलाओं के इस आंदोलन को सफलता मिली, और एक साल बाद ही सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया, जिसके बाद इसकी शुरुआत हो गई।
women’s day 2021 :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में महिलाओ का का प्रवेश निशुल्क रहेगा। ASI ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मंत्रालय से आदेश आ चुके हैं। महिला दिवस पर भारतीय हों या विदेशी, सभी महिलाओं को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। स्मारकों में प्रवेश के लिए उन्हें टिकट बुक करने की कोई जरूरत नहीं है।
शाहजहां उर्स पर भी निशुल्क प्रवेश करेंगे पर्यटक
10 से 12 मार्च तक ताजमहल में मुगल शहंशाह शाहजहां के 366 वें उर्स पर पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। 10 और 11 मार्च को दोपहर दो बजे के बाद और 12 मार्च को सुबह से शाम तक पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे।
बिहार में आवासीय प्रमाण पत्र के लिए Click Here
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
Join My Whatsapp Group | Join Whatsapp |
Join My Facebook Group | Join Facebook |
Join My Tiwtter Page | Join Tiwtter Page |
Apply By Youtube Video | Click Here |
"अगर आप किसी अन्य योजना और फॉर्म के बारे में जनाना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके बताये।" Thanks www.BiharForm.com |