Responsive Menu
Add more content here...

Chhath Puja Kab Hai 2024, छठ शुरू कैसे और कहाँ से हुआ?

Chhath Puja Kab Hai 2024, छठ शुरू कैसे और कहाँ से हुआ, यह पर्व कितने दिन हैं, क्या-क्या समग्री लगता हैं।  सभी जानकारी इस आर्टिकल में जानने को मिलेगा, आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।  

Chhath Puja क्या हैं?

छठ पूजा बिहार में महा पर्व के रूप में मनाया जाता हैं। बिहार वासियो के लिए छठ पूजा से बड़ा कोई पर्व और त्यौहार नही होता हैं। यह पर्व हिन्दू समाज के सभी लोग मनाते हैं। यह पर्व वर्ष में 2 बार कार्तिक और चैत महीना में महीना के शुक्ल पक्ष के षष्ठी तिथि को मान्य जाता हैं। इस पर्व में सूर्य देव की पूजा एवं आराधना किया जाता हैं। बिहार में छठ पूजा बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता हैं। इस पर्व को मानाने के लिए लोग विदेश से भी अपने घर आ जाते हैं। 

यह पर्व पानी से भरे नदी, तालाब और नहर के किनारे मनाया जाता हैं। जिसे छठ घाट के नाम से जाना जाता हैं। जहाँ पर कई दिन पहले से साफ सफाई और सजावट का कार्य किया जाता हैं। और कुछ जगहों पर संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता हैं।

छठ पूजा की शुरुआत कैसे हुई?

इस पर्व  शुरुआत बिहार के छोटे से जिला मुंगेर से हुआ हैं। ऐतिहासिक रूप ऐसा माना जाता हैं की पहली बार छठ पर्व माता सीता ने मुंगेर जिला के सीता चरण मंदिर में मनाई थी, जो मंदिर मुंगेर में गंगा शिलाखंड पर स्थित हैं। माता सीता के छठ पूजा मानने के बाद से मुंगेर और बेगूसराय से इस पर्व का शुरुआत हुआ जो आज बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश समेत पुरे देश विदेश में इस पर्व को एक ही तिथि पर मनाया जाता हैं। यह पर्व वैदिक काल से चला आ रहा हैं, जो बिहार के लोगो का संस्कृति बन चूका हैं। 

Chhath Puja Kab Hai 2024 

निचे छठ पूजा की तिथि और किस दिन क्या होगा इस प्रकार से हैं:- 

दिन  तिथि  क्या होगा?
पहला दिन  05-11-2024 (मंगलवार)  नहाय खाये 
दूसरा दिन  06-11-2024 (बुधवार)  खरना 
तीसरा दिन  07-11-2024 (गुरुवार)  डूबता सूर्य को अर्घ्य अर्पण
चौथा दिन  08-11-2024  (शुक्रवार) उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण

छठ पूजा कितने दिन का होता है?

छठ पूजा 4 दिवसीय उत्सव का पर्व होता हैं। जो कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी को प्रारंभ होता हैं जो शुक्ल पक्ष के सप्तमी के दिन समाप्त होता हैं। दीपावली के बाद भैयादूज के तीसरे दिन से इस पर्व का शुरुआत होता हैं। 

इस पूजा में पवित्रता और शुद्धता विशेष ख्याल रखा जाता हैं। इस पूजा के समय सभी गाँव, मुहल्ला और शहर भी भक्तिमय रहता हैं। चारो तरफ छठ पूजा  गीत गूंजता हैं। 

पहले दिन  नहाय खाये से शुरू होता हैं, इस दिन सेंधा नामक, अरवा चावल, और कद्दू की बनी सब्जी से शुरुआत होता हैं। 
दूसरे दिन  इस दिन व्रती का उपवास प्रारंभ होता हैं। दिन भर अन्न-जल त्याग कर उपवास करती हैं, और शाम 6 बजे के बाद खीर बनाकर, आदि, मूली  साथ पूजा किया जाता हैं। जिसे खरना लोग खरना के रूप  हैं। 
तीसरा दिन  इस दिन व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पण करती हैं। जिसे सझिया घाट के नाम से भी जानते हैं। 
चौथा दिन  इस दिन सुबह में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया जाता हैं, यह दिन छठ पूजा का अंतिम दिन होता हैं। 

चौथे दिन सूर्य देव को अर्घ्य अर्पण करने साथ इस पर्व का समापन होता हैं। इस दिन लोगो को प्रसाद के रूप में ठेकुआ के साथ अन्य कई प्रकार के मिठाई और फल का वितरण किया जाता हैं। 

छठ पूजा में क्या-क्या लगता है?

छठ  पूजा में करीब 50 से ज्यादा चीजों का जरुरत पड़ता हैं, जिसमे से हम कुछ सामना बता रहा हूँ एवं छठ पूजा सामग्री लिस्ट PDF में भी उपलब्ध कराऊंगा ताकि छठ पूजा के खरीदारी करते समय आपको परेशानी न हो और सभी सामान आसानी से खरीद सके। 

छठ पूजा में लगने वाली सामग्री इस प्रकार हैं :- 

नया कपड़ा, बाँस का टोकरी और डलिया,सुप,गन्ना, पान के पत्ता, हल्दी, गेंहू के अट्टा,अरवा चावल, शकरकंद, मूली, अदरक, निम्बू बड़ा और छोटा दोनों, नारियल पानी वाला, केला, नाशपाती,सेब, शरीफा, अरुई, बोरी, मिठाई ठेकुआ, शहद, पीला सिंदूर, धुप बनाया हुआ, अगरबत्ती, माचिस, घी, सरसो का तेल, चन्दन, कुमकुम, दिया  बत्ती, फूल, फुलहा लौटा इत्यादि। 

छठ पूजा सामग्री लिस्ट PDF Download

छठ पूजा के लिए कौन से राज्य छुट्टी देते हैं?

छठ पूजा के लिए छुट्टी देने वाला पहला राज्य बिहार हैं। अब झारखण्ड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली भी देने लगा हैं।  

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल आप जाने की Chhath Puja Kab Hai 2024, छठ शुरू कैसे और कहाँ से हुआ, यह पर्व कितने दिन हैं, क्या-क्या समग्री लगता हैं। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें Comment करके जरूर बताये। और Chhath Puja के बारे में सभी जानकारी अपने दोस्त, परिवार और रिस्तेदारो  के साथ Share जरूर करे। 

FAQ’s

छठ पूजा साल में कितने बार होता है?

छठ पर्व वर्ष में 2 बार कार्तिक और चैत महीना में महीना के शुक्ल पक्ष के षष्ठी तिथि को मान्य जाता हैं।

छठ पूजा के 2 दिन पहले क्या होता है?

छठ पूजा से 2 दिन पहले नहाये होता हैं, जिसके साथ ही छठ पूजा की शुरुआत होती हैं।

2023 में छठ पूजा कब है November 2023?

इस बार छठ पूजा 17 से 20 नवम्बर 2023 तक हैं।

सुबह का छठ पूजा कब है?

सुबह का छठ 19 नवम्बर 2023 कोहैं ।

Advertisements


छठ पूजा के नहाए खाए कितने तारीख को है?

छठ पूजा का नहाये खाये 19 नंवबर 2023 को हैं, और इसी के साथ छठ पूजा प्रारंभ होगा।

3 thoughts on “Chhath Puja Kab Hai 2024, छठ शुरू कैसे और कहाँ से हुआ?”

Leave a Comment

Contact Us