NTT Kya Hai | NTT Kya Hota Hai | NTT Course kya hai | NTT Course Details In Hindi | NTT से सम्बंधित सभी जानकारी यहाँ पढ़े 2023

NTT Kya Hai | NTT Kya Hota Hai | NTT Course kya hai | NTT क्या है

(NTT Kya Hai ) NTT का पूरा नाम Nursery Teacher Training हैं इसे हिंदी में नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण कहते है। यह एक प्रकार का शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स हैं। यह एक डिप्लोमा कोर्स हैं, वैसे जो भी छात्र/छात्राये कक्षा 12वी के बाद नर्सरी लेवल स्कूल में अध्यापन का कार्य करना चाहते हैं, चाहे ओ निजी स्कूल में या सरकारी स्कूल में किसी में भी अध्यापन का कार्य के इच्छुक हो। वैसे लोगो को NTT कोर्स कर लेना चाहिए।

अगर आसान शब्दों में कहे तो यह NTT एक ऐसा कोर्स हैं, जिसमे नर्सरी क्लास के विद्यार्थी को पढ़ाने के लिए अध्यापक को तैयार किया जाता हैं। इस कोर्स में छोटे बच्चे के स्वाभाव को समझाना, उनको शिक्षा के प्रति आकर्षित करना, उनको कक्षा और शिक्षा से रूबरू करवाना, उनके पढ़ाने के तरीका को समझाना और इससे सम्बंधित सभी गुणों के बारे में सिखाया जाता हैं। 

आंगनबाड़ी की भर्ती प्रक्रिया में भी NTT COURSE अत्यंत सहायक होगा। आंगनबाड़ी में नौकरी प्राप्त करने के लिए NTT कोर्स अनिवार्य होगा, अब बिना NTT किये आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में शामिल नही हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़े :- ऑनलाइन पैसा कैसे कमाए | how to earn money online without investment | online paisa kaise kamaye

NTT Course Duration Details in Hindi | नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स  कितने वर्ष का होता है? NTT Kya Hota Hai ?

इस NTT कोर्स का अवधि कुछ संस्थान में 1 वर्ष की हैं तो कुछ संस्थान में 2 वर्ष की अवधि हैं। वैसे व्यक्ति जो छोटे बच्चो को पढ़ाने में रूचि रखते है उनके लिए यह डिप्लोमा कोर्स एक बेहतरीन विक्लप में से एक हैं। 

Eligibility of NTT Course Details in Hindi | नर्सिंग टीचर ट्रेनिंग कौन कर सकता है| NTT Kya Hai

प्राथमिक अध्यापक बनाने और Nursery Teacher Training में प्रवेश लेने के लिए छात्र/छात्रा की योग्यता 12वी कक्षा होती हैं। यानि की Nursery Teacher Training करने के लिए इंटरमीडिएट तक की पढाई होना अनिवार्य हैं। 

इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए जो मुख्य नियम और शर्तें होती हैं, उनकी जानकारी निम्नलिखित है।

  1. विद्यार्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी  से 12वीं क्लास में पास होना आवश्यक होता है।
  2. 12वीं क्लास के विषय कोई भी हो सकते हैं। 12वीं कक्षा में किसी एक विशेष विषय का होना अनिवार्य नहीं है।
  3. कुछ कॉलेज 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की न्यूनतम सीमा निर्धारित करते हैं, जो 45% से लेकर 60% तक हो सकती है।
  4. जाति के आधार पर इस न्यूनतम सीमा में 4% से लेकर 5% तक छूट दी जाती है।
  5. कुछ कॉलेज इसके लिए अपने स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होती है।
  6. अन्य कॉलेज 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश देते हैं।

इसे भी पढ़े :- Student Life में ऑनलाइन पैसा कैसे कमाये | Student Paise Kaise Kamaye | student life me paise kaise kamaye

NTT कोर्स के एडमिशन लेने के लिए जरुरी दास्तावेज | Document Required NTT Admission

  • 10th और 12th की मार्कशीट और सर्टिफिकेट 
  • 5 पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • जो फॉर्म आप भरेंगे उसकी एक फोटोकॉपी, इत्यादि डॉक्यूमेंट लेकर जाने होते है। 

NTT कोर्स का सिलेबस क्या होता है? NTT Kya Hota Hai 

NTT कोर्स मे आपको क्या-क्या पढ़ना हैं। 

  1. Teaching Methodology
  2. Nursery Child Psychology
  3. Childcare and Health
  4. Methods and Materials of Nursery
  5. History of Philosophy of Pre Primary School
  6. Nursery school and Orientation Child health Nutrition and Community
  7. Practical : Arts and Crafts
  8. Viva voice आदि विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है और डिटेल में पूरी नॉलेज दी जाती है। 

NTT कोर्स करने के बाद आप कौन-कौन सी जॉब पा सकते हैं| एनटीटी करने से क्या फायदा है? 

NTT कोर्स पूरा करने के बाद आप नर्सरी क्लास का टीचर बन सकते हैं। ये कोर्स करने  बाद आप राज्य सरकार और केंद्र सरकार के स्कूल में सरकारी शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकते हैं। या किसी भी निजी स्कूल में आप अध्यापन का कार्य कर सकते हैं। 

NTT fee | NTT course fee  कोर्स की फीस कितनी होती है?

NTT कोर्स (NTT Course kya hai) की फीस अनुमानतः  5,000 से लेकर 25,000 रूपये तक होती है। इसके अलावा आपकी ये फीस आप जिस कॉलेज से कर रहे है उस पर भी निर्भर करेगा।

NTT कोर्स करने के बाद सैलरी कितनी मिल सकती है | एनटीटी करने से क्या फायदा है

NTT कोर्स (NTT Course Benefit kya hai) करने के बाद आप प्रतिमाह 5,000 से 25,000 रुपए तक आपको मिल सकता हैं।

एनटीटी कोर्स कहां से करें ?

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) कोर्स कराने वाले कुछ संस्थान निम्नलिखित हैं:
  • दिल्ली महिला कॉलेज (Delhi Women College), दिल्ली।
  • इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU), दिल्ली।
  • भारतीय शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अधीन विभिन्न संस्थान।
  • Delhi Institute of Early Childhood Care and Education (DIECCE), दिल्ली।
हमेशा अपडेट रहने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें।

इसे भी पढ़े :- Graduate Chai wali | Priyanka Gupta Chai Wali Biography | ग्रेजुएट चाय वाली 2022

1 thought on “NTT Kya Hai | NTT Kya Hota Hai | NTT Course kya hai | NTT Course Details In Hindi | NTT से सम्बंधित सभी जानकारी यहाँ पढ़े 2023”

Leave a Comment