Responsive Menu
Add more content here...

Bihar Rahat Sah Bachat Yojana 2023 | बिहार राहत सह बचत योजना 2023 क्या है?

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं Bihar Rahat Sah Bachat Yojana 2023 | बिहार राहत सह बचत योजना 2023 क्या है? के बारे में पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। 

Bihar Rahat Sah Bachat Yojana-राहत सह बचत योजना क्या है?

Bihar Rahat Sah Bachat Yojana 2023 – बिहार राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्गों को एक साथ विकास के पथ पर ले जाने के लिए कई प्रकार के आर्थिक योजनाओं को चलाया जा रहा है जिसमे से एक बिहार के मछुआरों (निषाद समाज) को आर्थिक मदद करने के लिए

बिहार सरकार द्वारा हाल ही में बिहार राहत सह बचत योजना 2022-23 की शुरुआत किया गया है जिसका उदेश्य गरीबी रेखा से नीचे रह रहे मत्स्य पालक किसान यानि मछुआरों को लाभ देने के लिए इसका शुरुआत किया गया है।

अगर आप भी मछली पालन का काम करते है और सरकार द्वारा शुरू की गई योजना का लाभ लेना चाहते है तब आपको इस ब्लॉग लेख में बिहार राहत सह बचत योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारें में सम्पूर्ण जानकारी जानने वालें हैं।

Key Highlights – Bihar Rahat Sah Bachat Yojana 2023

योजना का नाम

राहत सह बचत योजना – Rahat Sah Bachat Yojna

राज्य

बिहार

लाभार्थी

मछुआरे

विभाग

पशु एवं मत्स्य पालन विभाग

रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि

31 जनवरी 2023

आवेदन प्रकार

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

Advertisements

Official Website

राहत सह बचत योजना 2023 क्या है?

यह बिहार सरकार की एक ऐसी योजना है जिसका उदेश्य प्रतिषेध महीनो (जून, जुलाई और अगस्त) में गरीबी रेखा से नीचे रह रहें मछली पालकों को आर्थिक लाभ पहुंचाना है जिसके तहत हर साल ऐसे किसान जो मछुआरा का काम करते है उनको 4500 रुपया देने का प्रावधान किया गया है।

Bihar Rahat Sah Bachat Yojana-राहत सह बचत योजना क्या है?
Bihar Rahat Sah Bachat Yojana-राहत सह बचत योजना क्या है?

जैसा कि आप सभी इस बात से भली-भांति अवगत ही होंगे कि बिहार में प्रत्येक साल जून, जुलाई और अगस्त के के महीनों में नदियों में मछली मारने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया जाता है क्योंकि इस महीनों के दौरान मछली में हानिकारक बीमारी होने का खतरा होने लगता है

जिस वजह से वह लोगों को इससे बहुत ही नुकसान हो जाता है जो नदियों, तालाबो, नहारों या पोखरों में मछली पालन कर अपना जीवन यापन करते है। ऐसे में वैसे मछली पालक को बहुत नुकसान और बेरोजगार का सामना करना पड़ता है

जो गरीबी रेखा से नीचे है परंतु Bihar Rahat Sah Bachat Yojana आ जाने से सरकार द्वारा प्रतिषेध महीनों में 1500 रुपया तीन महीनों तक यानि कुल 4500 रुपया देकर उनकी आर्थिक मदद करने का ज़िम्मेदारी सरकार द्वारा उढ़ाई गई है।

बिहार राहत सह बचत योजना की शुरुआत पशु एवं मत्स्य विभाग बिहार द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसके लिए आवेदन देने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन रखा गया है। आपको बता दें वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राहत-सह-बचत योजनाअंतर्गत आवेदन आमंत्रित किया जा चुका है।

Bihar Rahat Sah Bachat Yojana का उदेश्य

योजना का मुख्य उदेश्य राज्य के नदियों में मछली का शिकारमाही करने वालें गरीबी रेखा के नीचे के मछुआरों को प्रतिषेध महीनों में राहत पहुंचाना है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन होने पर प्रतिषेध अवधि में प्रजनक मछलियों को प्रजनन करने का अवसर मिलेगा,

जिससे नदियों में मत्स्य बीज का स्वत: संचयन हो पायेगा एवं नदियों में मछली का उत्पादन एवं उत्पादनकर्ता में अभिवृद्धि हो सकेगी।

Bihar Rahat Sah Bachat Yojana का मुख्य बन्दु

मत्स्य शिकारमाही के प्रतिषेध महीनों में वित्तीय राहत पहुंचाने के उदेश्य से प्रत्येक मछुआरों से वार्षिक 1500 रुपया का अंशदान (किस्तों में) प्राप्त किया जाएगा। साथ ही बिहार राज्य सरकार द्वारा एवं केंद्र सरकार के द्वारा भी 1500 – 1500 रुपया का वार्षिक अंशदान प्रत्येक मछुआरों को प्रदान किया जाएगा।

अर्जित सूद सहित संचित मूल राशि को संबन्धित मछुआरा को मत्स्य शिकारमाही प्रतिषेध महीनों में उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार प्रत्येक मछुआ को न्यूटम 4500 रुपया प्रतिबंधित महीनों में दिया जाएगा।

Bihar Rahat Sah Bachat Yojana का लाभ

पशु एवं मत्स्य विभाग द्वारा शुरू किया गया इस योजना का कई व्यापक लाभ है जिसकी चर्चा नीचे किया गया है: –

  • राहत-सह-बचत योजना के आने से जून से अगस्त महीनों तक नदियों में शिकारमाही प्रतिषेधित हो सकेगी।

  • इससे सबसे बड़ा लाभ नदियों में मत्स्य प्रजनन में अभिवृद्धि होने की पूर्ण संभावना हो जाएगी।

  • इससे वैसे मछुआरा को आर्थिक लाभ होगा, जो जीविकोंपार्जन हेतु पूर्ण रूप से आश्रित मछुआरा लाभान्वित होंगे।

  • इसके अलावा बाढ़ जैसी विकत स्थिति में ही मछली पालकों को आर्थिक वित्तीय मदद राहत प्राप्त होगा।

बिहार राहत सह बचत योजना में प्राथमिकता चयन प्रक्रिया

इस प्रकार के योजना का शुरुआत करने का बिहार सरकार का मुख्य उदेश्य ही गरीबी रेखा से नीचे रह रहें आर्थिक रूप से कमजोर मछुआरों को प्रतिषेध महीनों में मदद पहुंचाना है। इसके लिए आगर आप आवेदन देते है तब आपका आवेदन की चयन प्रक्रिया को इस प्रकार देखा जाएगा: –

  • वैसे मछुआरा को ही Rahat Sah Bachat Yojna के तहत आर्थिक मदद करना है जो पूर्णकालिक मत्स्य शिकारमाही का कार्य को करते हो।

  • इसके लिए मछली पालक आवेदनकर्ता की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तो वही अधिकतम उम्र 60 वर्ष होना चाहिए।

  • मत्स्यजीवों सहयोग समिति / निबंधित फेडरेशन / निबंधित वेलफेयर सोसाइटी / समूह के सदस्य हो एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करते हो।

  • जिला मत्स्य पदाधिकारी – सह – मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा निर्गत नि:शुल्क मत्स्य शिकारमाही प्रमाण-पत्र धारक हो।

राहत सह बचत योजना आवेदन के लिए दस्तावेज 2023 – Document Required

अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए इलिजीबल है तब आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसमें आपको नीचे दिया गया डॉक्युमेंट्स की जानकारी देना अनिवार्य होगा: –

  • आवेदक का स्व-अभिप्रमाणित दो पासपोर्ट साइज़ फोटो

  • आवेदक का आधार कार्ड

  • आय प्रमाण पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र

  • बैंक पासबूक

  • राशन कार्ड

  • पूर्णकालिक मत्स्य शिकारमाही करने करने से संबन्धित त्रिस्तरीय पंचायत समिति के सदस्य / पदाधिकारी अथवा मत्स्यजीवी सहयोग समिति के कार्यकारिणी के किसी सदस्य का अनुशंसा पत्र

  • वार्षिक अंशदान की सहमति, मत्स्यजीवों सहयोग समिति / निबंधित फेडरेशन / निबंधित वेलफेयर सोसाइटी / समूह के सदस्यता प्रमाण पत्र

  • जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा निर्गत नि:शुल्क शिकारमाही प्रमाण पत्र

Bihar Rahat Sah Bachat Yojana Apply Online 2023

बिहार राहत सह बचत योजना में ऑनलाइन आवदेन करने के लिए आवेदक के पास कई प्रकार की डॉक्युमेंट्स का होना बहुत ही जरूरी होता है जिसका लिस्ट ऊपर दिया गया है,

अगर आपके पास इन सभी दस्तावेज़ है और इसके लिए इलिजीबिलिटी रखते है तब इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसका आवेदन करने की प्रक्रिया को नीचे हर स्टेप्स में बताया गया है: –

  1. Bihar RSBY के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को पशु एवं मत्स्य विभाग बिहार सरकार के अधिकारिक वेबसाइट मत्स्य निदेशालय पर जाना होगा।

  2. जहां पर दिया गया वित्तीय वर्ष 2022-23 की योजनाओ के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहें है लिंक पर क्लिक करें।

  3. उसके बाद आपके सामने Registration का विकल्प दिखेगा, जिस पर क्लिक करने पर आवेदक के सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।

  1. जिसमें आवेदक का श्रेणी, नाम, जन्म दिनांक, आधार संख्या, पिता/पति का नाम, लिंग, शैक्षणिक योग्यता, पेशा, स्थायी पता, बैंक खाता का विवरण और मोबाइल नंबर इत्यादि जैसी जानकारी को सही-सही दर्ज कर  ओटीपी भेजे बटन पर क्लिक करना होगा।

  2. जिसके बाद आवेदक द्वारा दिया गया मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज कर सत्यापन करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड शो करेगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

  3. फिर एक नया फॉर्म खुलकर आएगा, जिसमें मछुआरा आवेदक से पुछे गए जानकारी को दर्ज करें और मांगे गए दस्तावेज़ को अपलोड कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  4. इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है जिसका आवेदन पावती प्रिंट को सुरक्षित संभाल कर रखें।

Bihar Rahat Sah Bachat Yojana Login Process

  1. एक बार इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया जाता है तब प्रत्येक आवेदक का यूनिक लॉगिन आईडी बन जाता है जिसके जरिये वह अपने डैशबोर्ड में लॉगिन हो सकता है।

  2. अगर आप पंजीकरण कर चुके है और आवेदन करना चाह रहें है तब आपको Rahat Sah Bachat Yojana Login Process पर क्लिक करना होगा।

  3. जिसके बाद आवेदक के मोबाइल पर आए पंजीकरण नंबर और पासपोर्ट को दर्ज कर Login पर क्लिक करना होगा।

sxgxf1EvTHcBRLO9Gn00I3dPpCOK 5JiMB EWX2s6s1KfdQV4pVnoXIYM1cLk8XJ33gGdXNZY59woVVzJ

  1. इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने अकाउंट में लॉगिन हो सकते है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है साथ ही अपना Application Status को भी देखा जा सकता है।

Helpline Number – बिहार राहत सह बचत योजना 2023

अगर आपको ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार के समस्या का सामना करना पर रहा है या इस योजना को लेके कोई परेशानी या सवाल मन में आ रही है

आपको पशु एवं मत्स्य विभाग बिहार सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपने शिकायत से संबन्धित जानकारी को ले सकते है इसके लिए आवेदक को 1800-345-6185 पर कॉल करना होगा।

Important Links – Rahat Sah Bachat Yojna in Bihar 2023

ऑनलाइन आवेदन करें – Rahat Sah Bachat Yojna Apply

क्लिक करें

पंजीकरण करें

क्लिक करें

लॉगिन करें

क्लिक करें

अधिकारिक वेबसाइट

क्लिक करें

Helpline Number

1800-345-6185

बिहार राहत सह बचत योजना की अंतिम तिथि क्या है?

बिहार राहत सह बचत योजना में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 तय की गई है।

Rahat Sah bachat Yojana 2023 online registration last date क्या है?

अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023

निष्कर्ष / Conclusion

इस ब्लॉग लेख में आपने बिहार राहत सह बचत योजना 2022-23 के बारें में विस्तृत से जाना है आशा करता हूँ Bihar Rahat Sah Bachat Yojna 2023 के बारें में सम्पूर्ण जानकारी पता चल चुका होगा। अधिक लोगों तक इस जानकारी को पहुंचाने के लिए इस ब्लॉग पोस्ट को सोश्ल मीडिया पर अवश्य शेयर करें। शुक्रिया…

हमेशा अपडेट रहने के लिए निचे  ज्वाइन करें। 

इसे भी पढ़े:- सभी प्रकार के पीडीफ फॉर्म यहाँ से डाउनलोड करें। Download PDF Forms

इसे भी पढ़े:- बिहार में कितने जिले हैं | Bihar Me Kitne Jile Hai | Bihar Ke 38 Jila Ka Naam

About The Writer

Leave a Comment

Contact Us