जाति प्रमाण पत्र होता क्या हैं, Caste Certificate Apply Online
जाति प्रमाण पत्र/ Caste Certificate Apply Online(rtps बिहार ऑनलाइन आवेदन) :- बिहार सरकार द्वारा पिछड़ी जाति के लोगों का जीवन स्तर, सामजिक स्तर आर्थिक स्थित को ठीक करने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग,अतिपिछड़ा वर्ग के लोगो को आरक्षण प्रदान करती है।rtps बिहार ऑनलाइन आवेदन download
Buy Now:- POCO X3 (Cobalt Blue, 64 GB) (6 GB RAM)
इसमें चार कैटोगरी आता हैं SC,ST,EBC और OBC, कुछ सरकारी सुविधा लेने के लिए इन जाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती हैं।
जाति प्रमाण पत्र में व्यक्ति को अपना नाम, पता जैसी अन्य जानकारी दर्ज करनी होती है। यह प्रमाण पत्र राजस्व विभाग द्वारा बनाया जाता है। जो पिछड़े वर्ग के लोगों को कई प्रकार योजना/सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए काम आती हैं।जाति प्रमाण पत्र के बारे में और विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
| मैं आपको आज के इस पोस्ट के माध्यम से बताने वाला हूँ की आप ऑनलाइन लाइन के माध्यम घर बैठे जाति प्रमाण पत्र/CASTE CERTIFICATE ONLINE कैसे बनवा/प्राप्त कर सकते हैं। तो ये पूरा प्रोसेस/तरीका जानने के लिए इस पोस्ट/आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। |
जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्या चाहिए?
आवश्यक कागजातों सूची:-
- मतदाता पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- सर्विस पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
नोट:- इनमे से किसी एक का स्कैन कॉपी होना चाहिए।
अब हमलोग इस पोस्ट के तरफ आगे बढ़ते हैं,सबसे पहले अपने कम्प्यूटर या मोबाइल में कोई भी ब्राउज़र खोल/Open कर लेना हैं।
उसमे आपको टाइप करना हैं serviceonline.bihar.gov.in
इसके बाद आपको Enter ↵ बटन दबाना हैं या Search करना हैं।इसके बाद ये निचे वाला पेज दिखाई देगा उसमे आपको RTPS-10 पर क्लिक करना हैं।
होम होम वेबसाइट पर आने के बाद आपको ऑनलाइन आवेदन पर आना हैं और ⇑ ⇒ माउस एरो के माध्यम से निचे के फोटो में बताये गए स्टेप के अनुसार फ्लो करना हैं।
| ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
- अंचलाधिकारी स्तर पर
- अनुमंडल पदाधिकारी स्तर पर
- जिला पदाधिकारी स्तर पर तो आप अपने जरुरत के अनुसार चयन करना हैं।
जैसे आप क्लिक करेंगे आपको निचे वाला स्टेप मिलेगा जो आपको निचे फोटो दिख रहा हैं।
यहाँ पर अपना सभी जानकारी को लिखना हैं। यहाँ आप English में लिखेंगे तो साइड वाला अपने आप हिंदी में हो जायेगा।
नोट:- English में लिखते समय प्रत्येक शब्द के बाद Space दबाना हैं तब ही हिंदी होगा।
ऊपर वाले स्टेप में आपको अपना राज्य,जिला,अनुमंडल,प्रखंड, ग्राम पंचायत और अपने थाना का चयन करना हैं, और कुछ जानकारी आपको लिखना हैं।
[wonderplugin_video iframe=”https://youtu.be/jeFYajt8z4I” lightbox=0 lightboxsize=1 lightboxwidth=960 lightboxheight=540 autoopen=0 autoopendelay=0 autoclose=0 lightboxtitle=”” lightboxgroup=”” lightboxshownavigation=0 showimage=”” lightboxoptions=”” videowidth=600 videoheight=400 keepaspectratio=1 autoplay=0 loop=0 videocss=”position:relative;display:block;background-color:#000;overflow:hidden;max-width:100%;margin:0 auto;” playbutton=”https://biharform.com/wp-content/plugins/wonderplugin-video-embed/engine/playvideo-64-64-0.png”]
उसके निचे आपको एक फोटो अपलोड करना हैं जिनके नाम आवासीय प्रमाण पत्र अप्लाई कर रहे हैं।
उसी फोटो वाले ऑप्शन के निचे आपको आधार कार्ड नंबर डालने का ऑप्शन मिलेगा तो यहाँ पर आपको याद रखना हैं की आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से रेजिस्टर हैं या नही अगर रजिस्टर होगा तो यहॉँ पर अपना आधार नंबर डाल सकते हैं, रजिस्टर मोबाइल पर एक OTP जायेगा जो आपको यहाँ पर अगले स्टेप में डालना होगा।
नोट :- अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से रजिस्टर नही है तो आप यहाँ पर अपना आधार कार्ड का नंबर नही डालियेगा। आगे आप से आधार कार्ड का स्कैन कॉपी माँगा जायेगा।
उसके बाद आपको अन्य विवरण देना होगा जो आपको ऊपर वाले फोटो में दिख रहा हैं।
यहाँ पर स्थायी या अस्थायी का चयन करना हैं।
आवेदन का उदेश्य:- में आप आवश्यक कार्य हेतु आप लिख सकते हैं या आप कुछ और भी लिख सकते हैं जो आपका उद्देश्य होगा।
आपको यहाँ पर चेक बॉक्स पे क्लिक कर देना हैं।
अब Word Verification कोड डाल कर Proceed पर क्लिक करना हैं।
अगर आप आधार कार्ड नंबर डालेंगे तो यही पर आपसे OTP माँगा जायेगा।
अगर आप आधार नंबर नहीं डालेंगे तो निचे वाला स्टेप दिखाई देगा
यहाँ पर आपको Attach Annexure पर क्लिक करना हैं, उसके बाद आपको निचे वाला स्टेप दिखाई देगा।
यहाँ पर आपको दास्तवेज चुनने का ऑप्शन मिलेगा जिसमे आपको आधार कार्ड ,मतदाता पहचान पत्र और कई ऑप्शन मिलेंगे। इसमेसे कोई भी एक का चयन कर लेना हैं और उसका स्कैन कॉपी Choose File पर क्लिक करके सेलेक्ट कर लेना हैं।
उसके बाद आपको Save Annexure पर क्लिक करना हैं।
Save Annexure करने के बाद आपको निचे वाला स्टेप दिखाई देगा जहाँ आपको Submit का भी ऑप्शन मिलेगा।
ये अंतिम स्टेप होगा यहाँ पर आपको Submit वाले ऑप्शन पर क्लिक करके Submit कर देना हैं।
जैसे आप Submit वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक पावती रसीद आ जायेगा जिसमे आपका सभी विवरण रहेगा। ये करीब 2 पेज का होगा।
इसे आप डायरेक्ट प्रिंट भी कर सकते हैं और सेव भी कर सकते हैं। Export to PDF करके आप वहाँ से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
जैसे की आपको रसीद दिख रहा हैं वैसा ही रसीद आपको मिलेगा जब आप Finally Submit करेंगे।इसे आप सुरक्षित रखियेगा डाउनलोड के समय ये रसीद फिर से काम आएगा।
| ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए | यहाँ क्लिक करें |
| Apply By Youtube Video | Click Here |
ऑफलाइन आवासीय प्रमाण पत्र फॉर्म के लिए यहाँ क्लिक करें
Q. जाति प्रमाण पत्र कब तक मान्य होता है?
Ans. ऐसे इसका वैधता लाइफटाइम रहता हैं,कुछ जगहों पर एक साल के लिए होता हैं।
Q. जाति प्रमाण पत्र के क्या फायदे हैं?
Ans. सरकारी नौकरी से लेकर सरकारी योजना में भी बहुत सारे फायदे हैं।
साथियो ये पोस्ट आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताइये,ताकि मैं आपलोग के लिए ऐसा ही पोस्ट लिखता रहूँ।
[wptb id=491]
deepak paswan