कृषि से सम्बंधित किसी भी प्रकार का सरकारी सहायता लेने के लिए प्रत्येक किसान के पास Farmer Id Card होना अनिवार्य कर दिया गया हैं। इसके बिना किसान सरकारी अनुदान से वंचित हो सकते है। इस आर्टिकल में Farmer Card Download Bihar, Farmer Id Card Registration से सम्बंधित सभी जानकारी पढ़ने वाले हैं।
Farmer Id क्या हैं?
हमारा भारत देश कृषि प्रधान देश और सबसे अधिक संख्या किसानो की हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने प्रत्येक किसान को पंजीकरण (Registration) करना अनिवार्य कर दिया गया हैं। जिसके माध्यम से सरकारी सभी सुविधा का लाभ देश के किसानो को आसानी से दिया जा सके। यदि कोई ऐसे किसान रहेंगे जिन्होंने अपना पंजीकरण नही करायेंगे तो भविष्य में उन्हें कृषि से सम्बंधित किसी भी प्रकार के अनुदान का लाभ नही मिलेगा। और उन्हें किसान की सूचि से बहार रखा जायेगा।
इस आधार पर हम ये कह सकते हैं की Farmer Id प्रत्येक किसान का Unique Number होता हैं, जैसे प्रत्येक लोगो का आधार कार्ड नंबर/पैन कार्ड नंबर होता हैं। ठीक वैसे ही Farmer Id Number होता हैं। आनेवाले समय में कृषि से सम्बंधित आवेदन करने में इसी Farmer Id Number का इस्तेमाल किया जायेगा।
Table of Contents
Farmer Id Registration Bihar
फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन बिहार का करना बेहद ही आसान एवं सरल हैं। और इसका Registration के लिए आपके पास 3 ऑप्शन हैं, आप अपने सुविधा के अनुसार कर सकते हैं या करवा सकते हैं।
खुद से (Self)
ऑनलाइन सेंटर से CSC (Common Service Centre)]
कृषि सलाहकार, सर्वे कर्मचारी, जीविका दीदी
यदि आप खुद से अपने कम्प्यूटर/मोबाइल से फार्मर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, तो Official के बगल में Farmer लिखा हुआ हैं, उस पर Click करना हैं।
उसके बाद बाद निचे Create New User Account का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करने अपना Account बनाना हैं, Account आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए। क्योकि आधार से लिंक नंबर पर OTP जायेगा जिसे यहाँ पड़ता हैं।
Farmer Registration Documents Pdf
फार्मर रजिस्ट्रेशन करने या कराने के लिए सबसे पहले आपका आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक रहना चाहिए, मोबाइल नंबर लिंक के बिना अभी तक फार्मर रजिस्ट्रेशन संभव नही हैं। इसके साथ ही जिसके नाम से फार्मर रजिस्ट्रेशन करना हैं उनके नाम से अपना जमाबंदी होना अनिवार्य हैं।
यदि आपके पूर्वजो के नाम से जमाबंदी हैं तो अभी आप अपना अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन नही कर पाएंगे, मगर भविष्य में अपने पूर्वजो के नाम से जमाबंदी हैं तब भी अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन कर पाएँगे। मगर ये अभी नही हो रहा हैं।
Farmer Card Download Bihar का अभी नही हो रहा हैं। बिहार सरकार द्वारा अभी तक कोई भी Farmer Card जारी नही किया गया हैं। अभी रेजिट्रेशन करने पर नार्मल Receipt दिया जा रहा हैं। भविष्य में सरकारी द्वारा कार्ड जारी होने के बाद ऑफिसियलbhfr.agristack.gov.in वेबसाइट से Farmer Card Download किया जायेगा।
फार्मर रजिस्ट्रेशन होने के बाद आप अपने Registration Number से Status चेक कर सकते हैं, इसके लिए भी आपको ऑफिसियल वेबसाइट bhfr.agristack.gov.in पर जाना हैं, और ऊपर Check Enrollment Statusपर क्लिक करना हैं।
Check Enrollment Status
चेक करने के लिए भी आपके पास 3 ऑप्शन मिलेगा किसी एक का इस्तेमाल करके अपना Status कर सकते हैं।
Enrollment ID
Farmer Id
Check Enrollment Status के माध्यम से ये आप चेक कर सकते हैं की आपके Farmer Registration Status क्या हैं, जैसे की Pending, Approved या Reject है। Approved होने के बाद आपका Farmer Id आपको मिल जायेगा जो की Status के माध्यम से दिख जायेगा।
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Farmer Card Download Bihar, Registration, Documents से सम्बंधित जानकारी दिए हैं, कोई अन्य जानकारी के लिए कमेंट करें। और इस जानकारी को अन्य किसान भाई के साथ शेयर करे।
इस लेख को जीतलाल कुमार द्वारा लिखा गया है। जो www.BiharForm.com में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। जीतलाल कुमार ने राजनीती शास्त्र से स्नातक किये है। इसके बाद लेखन क्षेत्र को अपना कैरियर बनाये हैं साथ में Cyber Cafe और Digital Marketing के क्षेत्र में काम करते हैं, इनके पास 6 साल का अनुभव हैं।