Responsive Menu
Add more content here...

आधार कार्ड में सुधार फॉर्म | Aadhaar Update Form PDF 2023-24

इस आर्टिकल में आधार कार्ड अपडेट कैसे करवा सकते हैं और आधार कार्ड अपडेट करने के लिए कौन सा फॉर्म लगता हैं =, उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी पढ़ेंगे। 

आधार कार्ड क्या हैं – Aadhar Card Kya Hai?

Aadhar Card:- आधारकार्ड एक भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र के रूप में माना जाता है। जिसमें व्यक्ति की अपने बारे में सभी जानकारी रहता हैं, और उस व्यक्ति का पता(एड्रेस) और 12 संख्याओं का एक यूनिक नंबर होता है।

आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar Update) करना क्यों जरुरी हैं ?

कई बार देखा गया हैं की आधार कार्ड बनवाते समय कुछ न कुछ गलतिया हो ही जाता हैं। जिसके कारण बाद में कई सारि परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज के इस लेख्य(पोस्ट) में मैं आपको बताऊगा की कोई गलतिया हैं तो आप कैसे सुधार करवा/कर सकते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दे की आधार की जानकारी को आप तीन तरीकों से अपडेट/सुधार  किया जा सकता है:-

  1. ऑनलाइन अपडेट(खुद से या किसी ऑनलाइन/CSC सेंटर से)
  2. नजदीकी आधार नामांकन केंद्र में जाकर
  3. डाक के जरिए

नोट :- सभी मत्वपूर्ण लिंक आपको निचे मिल जायेंगे। 

प्रक्रिया 1. ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया क्या हैं?

Aadhaar Update:- यह सुविधा सिर्फ वैसे लोगों को मिल पायेगा ,जो अपना वैध मोबाइल नंबर अपने आधार कार्ड के साथ पंजीकृत पहले से कर चुके हो।चूंकि यह प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसके लिए ओटीपी (OTP) की जरूरत पड़ती हैं। जो आधार के साथ जुड़ा हुआ नंबर पर मेसेज में आता है।  इस वजह से आधार में अपडेट कराने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।  यदि आप सेल्फ सर्विस पोर्टल (SSUP) का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सुनिश्चित कर लें कि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड के साथ पंजीकृत पहले हो।  इसके जरिए आप नाम, पता, ई-मेल,मोबाइल नंबर आदि बदल सकते हैं।

अगर आप नाम,पत्ता इत्यादि में सुधार करते हैं तो आपको सुधार से सम्ब्नधित प्रमाण(यानि की कोई दास्तवेज जिस पे आपका सभी चीजे सही हो) उसे आपको स्कैन कॉपी को अपलोड करना पड़ेगा।

ऑनलाइन प्रिक्रिया पूरा करने के अंतिम में आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिससे आप अपने सुधार वाले आवेदन का स्थिति जाँच कर सकते हैं।

प्रक्रिया 2. डाक के जरिए आधार अपडेट कैसे करेंगे?

Aadhaar Update:- पोस्ट ऑफिस (डाक) के जरिए आधार अपडेट के लिए सबसे पहले आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा।  आप यहां क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं उन जानकारियों के सामने ‘चेक मार्क’ (टिक मार्क) लगाना हैं, जिन्हें आप अपडेट करना चाहते हैं। इस फार्म को अंग्रेजी समेत स्थानीय भाषा में भर सकता है।  इसमें आधार कार्ड और फॉर्म की भाषा का एक होने अनिवार्य है।

इस प्रक्रिया में किसी भी बदलाव के लिए मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा।  हालांकि, ई-मेल आईडी वैकल्पिक है। अपडेट की जाने वाली जानकारी फॉर्म में स्पष्ट रूप से दिखानी चाहिए। 

फॉर्म भरने के बाद आपको जो चीजे बदलाव करना चाह रहे हैं उसके प्रमाण पत्र का एक छ्याप्रति पर स्वयं हस्ताछर करके अटैच करना हैं, उसके बाद आपको एक लिफाफा के अंदर पैक कर देना हैं। उस लिफाफे पर आपको अपना पूरा पता मोबाइल नंबर और पिन कोड के साथ लिखना हैं, और आपको ऑफिस का पता भी लिखना हैं जो पता आपको निचे मिल जायेगा। 

Address 1: UIDAI
Post Box No. 10,
Chhindwara,
Madhya Pradesh – 480001,
India

Address 2: UIDAI
Post Box No. 99,
Banjara Hills,
Hyderabad – 500034,
India

याद रहे आपको दोनों में से किसी एक पता पर ही आपको अपना लिफाफा भेजना हैं, ऐसा नही हैं की आपको दोनों पर ही भेजना हैं।

Advertisements

प्रक्रिया 3. आधार नामांकन केंद्र/आधार सुधार केंद्र 

Aadhaar Update:- आप अपने एरिया के नईदीकी आधार नामांकन केंद्र/आधार सुधार केंद्र पर जा कर बहुत आसानी से जा कर करवा सकते हैं, वहाँ पर भी आपको सुधार से सम्ब्नधित सभी आवशयक दास्तवेज ले कर जाना होता हैं। सम्ब्नधित दास्तवेज का छायाप्रति के साथ एक फॉर्म भर कर देना होगा जिस फॉर्म का लिंक आपको निचे मिल जायेगा।

नोट :- यहाँ पर आपको अपना बायोमेट्रिक अपडेट करने का सुविधा मिल जायेगा।

आप अपने नईदीकी एरिया में आधार नामांकन केंद्र/आधार सुधार केंद्र के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें  

आधार कार्ड में अपडेट करते समय कुछ ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें:-

निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए:

    • व्यक्तिगत रूप से किए जाने वाले परिवर्तन सही होने चाहिए और उस  सम्बंधित सही दास्तवेज भी होने चाहिए, जो कि व्यक्ति के फॉर्म के साथ संलग्न करना पड़ता है।
    • बदलाव वाले सभी जानकारी अंग्रेजी या स्थानीय भाषा में लिखा जाना चाहिए।
    • आधार कार्ड में जानकारी को सही करते समय, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि URN को सुरक्षित जाये, क्योंकि यह कार्ड को अपडेट की स्थिति की जांच करने में मदद करता हैं।
    • यदि कार्ड धारक के पास अब रजिस्टर्ड फोन नंबर नहीं है, तो आधार कार्ड को सही करने की ऑफलाइन  विधि अपनाना पड़ेगा।
    • सुनिश्चित करें कि सुधार फॉर्म  में दर्ज सभी जानकारी बड़े अक्षरों में भरी हो ताकि आपका फॉर्म रिजेक्ट न हो।
    • सभी आवश्यक जानकारी भरी जानी चाहिए जो आवशयक हो।
    • धारक का नाम लिखते समय किसी भी पदनाम का उपयोग न करें। जैसे:- Mr., Dr. इत्यादि
    • सिर्फ उन दस्तावेजों को जो प्रमाण के रूप में आवश्यक हैं, उन्हें ही फॉर्म के साथ भेजा जाना चाहिए।
  • जो सही आधार कार्ड अपडेट हो जायेगा वह नया आधार कार्ड उनके नए वर्तमान पता पर भेजा जायेगा और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कार्ड धारक इसे प्राप्त करने के लिए स्थान पर मौजूद रहे।
  • कार्ड धारक द्वारा भेजे गए दस्तावेजों की फोटोकॉपी को प्रेषक द्वारा सेल्फ अटेस्ट किया गया हो।

          आधार कार्ड अपडेट फॉर्म : Aadhaar Update Form PDF

      Aadhaar Update Form PDF Download 

 लेख   आधार कार्ड अपडेट फॉर्म
 भाष   हिंदी
 संबंधित विभाग  UIDAI विभाग
 लाभार्थी   देश के नागरिक
 आधिकारिक वेबसाइट  Click Here
आधार कार्ड अपडेट फॉर्म Download 18 या इससे ऊपर के लिए। 
आधार कार्ड अपडेट फॉर्म Download 5 साल से 17 साल तक के लिए।
नईदीकी नामांकन केंद्र/आधार सुधार केंद्र जानने के लिए  Click Here
  1. RTPS के नए वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करें
  2. जाति प्रमाण पत्र का आवेदन कैसे करें यहाँ क्लिक करें
  3. आवासीय प्रमाण पत्र के फॉर्म के लिए यहाँ क्लिक करें 
  4. बिहार जन्म प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

About The Writer

7 thoughts on “आधार कार्ड में सुधार फॉर्म | Aadhaar Update Form PDF 2023-24”

Leave a Comment

Contact Us