यदि हमें अपनी किसी भी समस्या के बारे में मुख्यमंत्री को आवगत कराने चाहते हैं तो उसके लिए आवेदन पत्र लिखना होता हैं और उस आवेदन के अपने समस्या को बताना होता हैं। तो आज के इस आर्टिकल हम आपको बताएँगे की Cm Application In Hindi कैसे लिखे या मुख्यमंत्री को पत्र कैसे लिखे?
Cm Application In Hindi – मुख्यमंत्री को पत्र कैसे लिखे?
जब कोई भी समस्या होता हैं तो उसके लिए सम्बंधित विभाग में आवेदन देना होता हैं, चाहे कोई भी विभाग क्यों न हो, जैसे बैंक से काम के लिए बैंक में मैनेजर को आवेदन देते हैं, बिजली के समस्या के लिए बिजल विभाग को आवेदन देते हैं। वैसे यदि को जटिल समस्या होता हैं जो निचले स्तर नही हो पता हैं उसके लिए अपने राज्य के मुख्यमंत्री को आवेदन देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हमलोग ये देखेंगे की Cm Application In Hindi कैसे लिखे या मुख्यमंत्री को पत्र कैसे लिखे?
Bihar Cm Janta Darbar Application Form
आवेदन लिखने का उदेश्य अलग-अलग हो सकता हैं। आवेदन व्यक्तिगत रूप से भी लिखा जाता हैं, और सामूहिक रूप से भी लिखा जा सकता हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है की समस्या कैसे हैं सामहिक हैं व्यक्तिगत। यदि आप मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आवेदन चाहते हैं तब भी इसी तरीका से आवेदन लिख सकते हैं।
Table of Contents
Mukhyamantri Ko Application Kaise Likhe – मुख्यमंत्री जी को पत्र कैसे लिखें?
मुख्यमंत्री जी को पत्र कैसे लिखें? इसके लिए आपको निचे कुछ आवेदन का नमूना दिया गया हैं, उसे पढ़ और समझ कर आप अपने समस्या से सम्बंधित आवेदन लिख सकते हैं। और अपने समस्या के बारे में बता सकते हैं। हम यहाँ जो एक आवेदन लिख रहे हैं, वह समस्या जल निकासी और नाला बनवाने से सम्बंधित हैं। और यह आवेदन बिहार के मुख्यमंत्री समार्ट चौधरी के नाम से लिखा गया हैं।
जल निकासी समस्या के लिए मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र कैसे लिखें?
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
Samrat Choudhary Ji
बिहार सरकार, पटना।
दिनांक: 02/06/2026
विषय: फुलवरिया चौक में जलजमाव एवं जल निकासी की गंभीर समस्या के समाधान हेतु नाला निर्माण कराने के संबंध में।
महोदय,
आज आपके परसौनीनाथ पंचायत आगमन पर हम फुलवरिया चौक के समस्त दुकानदार, स्थानीय निवासी एवं आसपास के पंचायतों की जनता आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।
महोदय, फुलवरिया चौक इस क्षेत्र का प्रमुख बाजार एवं आवागमन केंद्र है, लेकिन वर्षों से यहाँ जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में भी सड़क एवं चौक पर पानी जमा हो जाता है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी विकराल हो जाती है, जिससे आम जनता, विद्यार्थियों, किसानों, दुकानदारों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जलजमाव के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, व्यापार प्रभावित हो रहा है तथा गंदगी एवं मच्छरों के कारण विभिन्न बीमारियों का खतरा बना रहता है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रही है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि फुलवरिया चौक का निरीक्षण कराकर शीघ्र स्थायी नाला निर्माण एवं प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की कृपा करें, ताकि क्षेत्र की हजारों जनता को इस समस्या से राहत मिल सके।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप जनहित की इस महत्वपूर्ण समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
इसके लिए फुलवरिया चौक के समस्त दुकानदार एवं आसपास के पंचायतों की जनता सदैव आपकी आभारी रहेगी।
भवदीय,
फुलवरिया चौक के समस्त दुकानदार
एवं आसपास के पंचायतों की जनता
पंचायत – परसौनीनाथ
प्रखंड – मोतीपुर
जिला – मुजफ्फरपुर, बिहार
संलग्न: स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों के हस्ताक्षर।
इस आवेदन पत्र के साथ सम्बंधित दस्तावेज/फोटो हस्ताक्षर संग्लन कर सकते हैं।
Mukhyamantri Ko Application Kaise Likhe Sample
यहाँ आपको कुछ नमूना के तौर पर आवेदन का फोटो दिया गया है, जिसे देख कर, समझ, आप अपने जरुरत के अनुसार आवेदन लिख सकते हैं। और लाभ उठा सकते हैं।


Mukhyamantri Ko Application Kaise Likhe Pdf Sample
यदि आप चाहते की Mukhyamantri Ko Application Kaise Likhe Pdf Sample प्राप्त करना हैं, हम यहाँ आपको मुख्यमंत्री आवेदन का एक नमूना Pdf दिया गया हैं, जो आवेदन लिखने में आपका काफी हेल्प कर सकता हैं। आवेदन लिखते समय अपना समस्या, नाम पत्ता, लिखे यह पीडीएफ आवेदन सिर्फ आपके हेल्प के लिए दिया गया हैं।
Download Mukhyamantri Ko Application Kaise Likhe Sample
सारांश
आज के इस आर्टिकल हम आपको बताएँगे की Cm Application In Hindi कैसे लिखे या मुख्यमंत्री को पत्र कैसे लिखे? इस आर्टिकल से सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए Comment करें | आपके सेवा में BiharForm.Com
इस लेख को जीतलाल कुमार द्वारा लिखा गया है। जो www.BiharForm.com में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। जीतलाल कुमार ने राजनीती शास्त्र से स्नातक किये है। इसके बाद लेखन क्षेत्र को अपना कैरियर बनाये हैं साथ में Cyber Cafe और Digital Marketing के क्षेत्र में काम करते हैं, इनके पास 6 साल का अनुभव हैं।