Responsive Menu
Add more content here...

Abhiyan Basera Apply Online, Form, Last Date,Free Jamin

क्या आप बिहार के निवासी हैं और आपके पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नही है? अगर हाँ, तो बिहार सरकार का अभियान बसेरा आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। दोस्तों आज हम जानेंगे की अभियान बसेरा-2 क्या है?  Abhiyan Basera Shapath Patra Pdf, Abhiyan Basera 2 Bihar Online Apply Last Date, Abhiyan Basera 2 Bihar Online Apply कैसे करते है? ये सभी जानकारी आज हम इस छोटे से आर्टिकल के माध्यम से देने वाले है। आप इस आर्टिकल को ध्यान से जरूर पढ़े। 

Abhiyan Basera 2  

क्या आपको पता है Abhiyan Basera-2 क्या है अगर नहीं पता आइये जानते है। अभियान बसेरा-2 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के पात्र भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए, अपना जीवनयापन या कुछ काम करने के लिए तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराना है। इस अभियान का संचालन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ऐसे जरूरतमंद परिवारों की पहचान की जाती है, जिनके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है। 

लेकिन क्या आप जानते है की इस योजना का लाभ किन – किन लोगो को मिल सकता है, आइये जानते है अभियान बसेरा का लाभ अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अति पिछड़ा वर्ग (EBC), पिछड़ा वर्ग (BC) और सरकारी जमीम पे रहने वाले लोग ही इस योजना का लाभ उठा सकते है। इस योजना का उद्देश्य  ऐसे जरूरतमंद परिवारो के लिए है जिनके पास अपना घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है।

Abhiyan Basera Shapath Patra Pdf

अगर आप भी बिहार सरकार द्वारा चलाया गया अभियान बसेरा योजना के तहत जमीन प्राप्त करना चाहते है तो आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा की अभियान बसेरा शपथ पत्र क्या होता है और इसे कैसे बनवाया जाता है। अगर आपको नहीं पता तो आइये हम आपको आसान भाषा में बताते है की अभियान बसेरा शपथ पत्र कैसे बनवाया जाता है और इसे बनवाने के लिए कौन – कौन सी जानकारी देनी पड़ती है, आइये बताते है जैसे की  आवेदक का पूरा नाम, पिता या पति का नाम, गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला का नाम, आवेदक के परिवार और जमीन से संबंधित जानकारी। 

Abhiyan basera shapath patra pdf download

अभियान बसेरा का शपथ पत्र बनवाने के लिए सबसे पहले अपने क्षेत्र के अंचल कार्यालय या अंचलाधिकारी (CO) से संपर्क करें। वहां से पता करें कि शपथ पत्र जरूरी है या नहीं और उसका निर्धारित प्रारूप कहा मिलेगा। यदि शपथ पत्र की आवश्यकता हो, तो उसमें मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें और विभाग द्वारा बताए गए तरीके के अनुसार अपना पत्र को भरें। उसके बाद उस आवेदन को को जमा करे या ऑनलाइन की सुविधा है तो ऑनलाइन अप्लाई कर  सकते है। अभियान बसेरा शपथ पत्र बनवाने के के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी आइये हम आपको आसान और सरल भाषा में बताते है। 

Abhiyan Basera Document

यदि आप Abhiyan Basera के तहत आवेदन करना चाहते हैं, निम्न्लिखित दस्तावेज होना अनिवार्य हैं। 

  • आधार कार्ड 
  • जाती प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • फोटो 
  • आवेदक के हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान
  • मोबाइल नंबर 

पात्रता जानें

  • राज्य के सुयोग्य श्रेणी (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग तथा पिछड़ा वर्ग) के वास भूमिहीन परिवार इस योजना के पात्र हैं।
  • पात्रता होने पर आवेदक ऑनलाइन अभियान बसेरा के पोर्टल पे जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन एवं आवेदक की पात्रता की जांच प्रश्नावली के माध्यम से की जाएगी। 
  • ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे परिवार जिन्हें गृह निर्माण हेतु भूमि की आवश्यकता है वह अभियान बसेरा के तहत तीन डिसमिल भूमि सरकार के तरफ से ले सकते है। 
  • पूर्व में किसी भी सरकारी योजना के तहत भूमि नहीं मिली हो तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते है। 
  • अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा सत्यापन
  • सरकारी भूमि की उपलब्धता की पुष्टि
  • पात्र पाए जाने पर सरकारी भूमि देना 
  • अपात्र आवेदकों को तुरंत सूचित किया जाता है की आप इस योजना के मुख्य पात्र नहीं है। 

Bihar Abhiyan Basera Online Apply

यदि आप अभियान बसेरा के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो, सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट abhiyanbasera.bihar.gov.in पर जाना हैं। और आवेदन करे पर क्लिक करना हैं। ध्यान रखे आवेदन करने से पहले पात्रता की जाँच अवश्य कर ले। 

Abhiyan Basera Apply Online

  • ऑफिसियल वेबसाइट abhiyanbasera.bihar.gov.in तीन ऑप्शन दिखाई देगा आवेदन करें, प्रक्रिया जानें, पात्रता जानें आपको आवेदन करे पे क्लिक करना है। 
  • सबसे पहले आपको अपना Mobile Number डाल देना है डालने के बाद आपके Mobile पे OTP जायेगा उसको डाल देना है। 
  • उसके बाद आपके पास दूसरा इंटरफेस खुलकर आएगा जिसमे आपको आवेदक का नाम, पिता/पति का नाम, आधार नंबर, आवेदक का श्रेणी और फिर से आपको अपना Mobile Number डालना है डालने के बाद आपके पास फिर से एक OTP जायेगा उसको डाल के आपको आगे बढ़ना है। 
  • सबसे पहले आपके परिवार में जितने भी सदस्य है उनका नाम, आधार, लिंग, आयु, और क्या संबंध है उसको जोड़ना है। 
  • उसके बाद आपको जिला, अंचल, हल्का, राजस्व ग्राम और सीमाचिन्ह (Landmark) को चुन लेना है। 
  • उसके बाद आपके पिता के मूल निवास स्थान में जिला, अंचल, हल्का, राजस्व ग्राम को चुन लेना है। 
  • फिर आपको आवेदक का जन्मस्थान में जिला, अंचल, हल्का, राजस्व ग्राम और आवेदक वर्तमान निवास स्थान पर कितने दिनों से रह रहा है उसको को चुन के आगे की ओर बढ़ना है। 
  • फिर उसके बाद आपको दस्तावेजों को अपलोड करना होगा कौन – कौन से दस्तावेज अपलोड करना है आइये जानते है। 
  1. शपथ पत्र 
  2. जाति प्रमाण पत्र 
  3. आधार कार्ड 
  4. निवास प्रमाण पत्र 
  5. एक साथ घर के पुरे परिवार की फोटो 

ये सभी जानकारी डालने के बाद आपको Submit कर देना है उसके बाद आपको जो अभियान बसेरा के योजना के तहत जो तीन डिसमिल जमीन जो मिल रही है वह Submit करने के बाद ऑनलाइन अप्लाई हो जाएगी। 

Abhiyan Basera Form Pdf Download, Website, Status 

Abhiyan basera form pdf Download करने के लिए महत्वपूर्ण लिंक और अप्लाई करने के लिए वेबसाइट लिंक और आवेदन का स्टेटस चेक करने के लिए भी लिंक दिया गया हैं। 

Abhiyan Basera Portal Biharabhiyanbasera.bihar.gov.in
Abhiyan Basera Bihar Form Pdf Download (Sapth Patra)Download
Abhiyan Basera Bihar Online Applyabhiyanbasera.bihar.gov.in
Abhiyan Basera Bihar StatusCheck Status

पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करें। All Type Pdf Form Download

Abhiyan Basera Bihar Status

यदि आप Abhiyan Basera Bihar Status देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले Login करना उसके बाद ही अपना Status देख सकते हैं, अभी बिना Login के Status नही देखा जा सकता हैं। 

Abhiyan Basera 2 Bihar Online Apply Last Date

आपके मन में तो यह सवाल तो जरूर आया होगा की हम अभियान बसेरा 2 को कब तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है और इसका Last Date कब तक है अगर आपको नहीं पता तो आइये हम जानते है की अभियान बसेरा 2 को कब तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। हमलोग अभियान बसेरा 2 को 20 November 2026  तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

FQA’S

Abhiyan basera kya hai?

उत्तर:- अभियान बसेरा बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के पात्र भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराना है। इस अभियान का संचालन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किया जा रहा है।

Abhiyan Basera 2 Bihar Online Apply Last Date 

उत्तर:- अभियान बसेरा के लिए 20 November 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। 

सारांश 

इस आर्टिकल में हमने आपको अभियान बसेरा-2 क्या है?,  Abhiyan Basera Shapath Patra Pdf, Abhiyan Basera 2 Bihar Online Apply Last Date, Abhiyan Basera 2 Bihar Online Apply कैसे करते है? इसके बारे पूरी विस्तार से बताया गया है। यदि यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा तो अपने दोस्तों और रिस्तेदारो के पास शेयर करना न भूले। आपके सेवा में BiharForm.com

Leave a Comment

Contact Us

TC Lottery

Rummy Nabob