Gehu ka Rate , Gehu ka Bhav – बिहार में 20 अप्रैल से होगी गेहूं की खरीदारी | किसानों को 48 घंटे के अंदर भुगतान

आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे Gehu ka Rate , Gehu ka Bhav  गेहू के सरकारी भाव क्या हैं।  और सरकारी दाम पर गेहू बेचने के लिए आवदेन कब से कब तक कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। 

Gehu ka Rate , Gehu ka Bhav 2023|बिहार में 20 अप्रैल से होगी गेहूं की खरीदारी

पटना, बिहार में 20 अप्रैल से गेहूं की खरीदारी होगी। इसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विटल रखा गया है। पंजीकृत किसानों से 31 मई तक खरीदारी होगी। इस अवधि में गेहूं खरीदारी का लक्ष्य दस लाख मीट्रिक टन रखा गया है।

Gehu ka Rate , Gehu ka Bhav

राज्य सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग के सचिव विनय कुमार ने बताया कि पंचायत स्तर पर पैक्सों और प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल के जरिए खरीद होगी। पंजीकृत किसानों से ही खरीद होनी है। सभी डीएम और जिला सहकारिता पदाधिकारियों को गेहूं खरीद प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

रैयती किसान स्वतः घोषणापत्र के आधार पर अधिकतम 150 क्विंटल गेहूं बेच सकते हैं। वहीं, गैर रैयती किसान स्वतः घोषणा पत्र पर किसान सलाहकार या वार्ड सदस्य से हस्ताक्षरित करा अधिकतम 50 क्विटल गेहूं बेच सकते हैं। किसानों से गेहूं खरीदने के बाद उसे खाद्य निगम के गोदाम में रखा जाएगा।

किसानों को 48 घंटे के अंदर भुगतान|Wheat Price in 2023

गेहूं खरीदारी के 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। सरकार ने निर्देश दिया है कि किसी भी सूरत में बकाया नहीं रखा जाए और न ही किसी अन्य खाते में या नगद भुगतान किया जाए। पैक्सों और व्यापारमंडलों को खाद्य निगम द्वारा अधिकतम तीन दिन के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा।

Wheat Price in 2023|पिछले वर्ष से 110 रुपये ज्यादा मूल्य

पिछले वर्ष की तुलना में किसानों को 110 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य ज्यादा मिलेगा। इस बार 2125 रुपये प्रति क्विटल गेहूं खरीदारी होगी। वर्ष 2022 में 2015 रुपये प्रति क्विंटल खरीदारी हुई थी। खरीदारी के लिए बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया है। गेहूं खरीदने के बाद पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न होगी।

Gehu ka Rate , Gehu ka Bhav

Important Date & link 
गेहूं खरीद की शुरू तिथि20 अप्रैल
गेहूं खरीद की अंतिम तिथि31 मई
पिछले साल की न्यूनतम मूल्य2015
इस साल की न्यूनतम मूल्य 2125
रैयती किसान अधिकतम150 क्विंटल गेहूं बेच सकते हैं।
गैर रैयती किसान अधिकतम50 क्विंटल गेहूं बेच सकते हैं।
अप्लाई ऑनलाइनयहाँ क्लिक करें

इसे भी पढ़े:- E Kalyan Scholarship 2023 | E Kalyan Bihar Scholarship | मैट्रिक, इंटर, स्नातक पास छात्रवृत्ती योजना आवेदन शुरू 2023

इसे भी पढ़े:- Jio Cinema Par ipl Kaise Dekhe , IPL Kaise Dekhe

Leave a Comment