India Ka Naam Change Hoga, India Ka Naam Bharat Hoga, अब इंडिया से भारत होगा देश का नाम ?

सोशल मीडिया और अन्य News में  चर्चा हो रहा हैं की India Ka Naam Change Hoga और  India Ka Naam Bharat Hoga ऐसा चर्चा क्यों हो रहा हैं इस आर्टिकल में पढ़े। 

India Ka Naam Change Hoga, इंडिया का नाम चेंज होगा?

भारत सरकार एक बड़ा कदम उठा सकती हैं। अलग-अलग News से जानकारी मिलाने  मुताबिक India का नाम बदला जा सकता हैं।  India का नाम बदल कर अब Bharat रखने का तैयारी चल रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से एक Dinner के लिए भेजे गए निमंत्रण के बाद ये मुद्दा  उठाना शुरू हुआ हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से एक Dinner के लिए G20 राष्ट्राध्यक्षों और मंत्रियों को भेजे गए आधिकारिक निमंत्रण में ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा था। 

जबकि इससे पहले निमंत्रण में प्रेसिडेंट ऑफ रिपब्लिक ऑफ इंडिया ‘President of Republic of India’ लिखा होता था। यह प्रस्ताव संसद के विशेष सत्र लाए जाने की संभावना जताया जा रहा है। निमंत्रण पत्र का लेटर आप निचे के फोटो में देख सकते हैं। 

Bharat

India Ka Naam Bharat Hoga, इंडिया का नाम भारत होगा?

पहले से ही BJP संसद हरनाथ सिंह यादव ने AANI से बताया था की पूरा देश India के बजाये Bharat शब्द का इस्तेमाल करने का मांग कर रहा हैं। India शब्द भारत को ब्रिटिश की ओर से दिया गया था जबकि ‘भारत’ शब्द हमारी संस्कृति का प्रतीक है।  उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूँ कि हमारे संविधान में बदलाव हो और इसमें ‘भारत’ शब्द जोड़ा जाए। 

इस मुद्दा के चर्चा को बल मिलने की मुख्य वजह G-20 का वो आमंत्रण, जो राष्ट्रप्रमुखों को राष्ट्रपति की ओर से भेजा गया है। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने भी कहा था कि लोगों को ‘इंडिया’ की बजाय ‘भारत’ कहना चाहिए। जिसके वजह से अब लोगो लोगो के मन में यह सवाल आना शुरू हुआ हैं। 

संविधान में क्या कहा गया है ?

हमारे देश का 2 नाम हैं 1. भारत और दूसरा 2. India भारतीय संविधान के Article -1 में लिखा हैं की ‘इंडिया दैट इज भारत’ यूनियन ऑफ स्टेट्स।  यानि India जो भारत है और ये राज्यों का संघ है।  भारतीय संविधान भी यह छूट देता है कि सरकार को ‘Govenment Of India’ भी कहा या लिखा जा सकता है और Govenment Of Bharat यानि भारत सरकार’ भी दोनों ही नामों का इस्तेमाल देश की आजादी के बाद से होता आ रहा है। 

नाम बदलने के लिए सरकार को क्या करना होगा?

केंद्र सरकार देश का नाम सिर्फ “Bharat” करना चाहती हैं तो उन्हें Article-1 में संशोधन करने के लिए बिल लाना होगा। कुछ संशोधन साधारण बहुमत यानि की 50 फीसदी बहुमत के आधार पर हो सकते हैं।  तो कुछ संशोधन के 66 फीसदी बहुमत यानि की दो तिहाई सदस्यों का समर्थन की अवसायकता पड़ती हैं। कुछ संशोधन के लिए राज्यों के भी समर्थन की जरूरत होती है। 

पक्ष – विपक्ष 

इसे पुरे मामले को देखते और समझते हुए राजनितिक जानकारों का कहना हैं की लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से यह मुद्दा सियासी हो गया हैं।  राजनीती विश्लेषक सदानंद पाठक कहते हैं कि विपक्षी दल इसको अपने गठबंधन के रखे गए नए नाम I.N.D.I.A के साथ जोड़कर देख रहे हैं। BJP पार्टी को भी BHARAT नाम के साथ सियासत को आगे बढ़ने का मौका दिख रहा हैं। 

FAQ’s

India or Bharat Controversy

भारत में नाम बदलने को लेकर विवाद चल रहा हैं की India  बदल कर देश का नाम भारत रखा जायेगा, मगर दोनों नाम पहले ही हैं।  India इंग्लिश में इस्तेमाल किया जाता आ रहा हैं और हिंदी में भारत, अब लोगो का कहना हैं India  इस्तेमाल न करके सिर्फ भारत किया जायेगा। मगर अभी ऑफिसियल किसी प्रकार से घोषणा नही हुआ।

क्या भारत का नाम बदल गया है?

अभी ऑफिसियल किसी प्रकार से घोषणा नही हुआ। मगर पुरे देश में यह चर्चा का विषय बना हुआ हैं। 

इंडिया का फुल फॉर्म क्या है?

अगर बात करे INDIA का फुलफॉर्म का तो कुछ नही हैं। मगर बीते कुछ दिन पहले भारत में विपक्षी पार्टी गठबंधन के लिए संक्षिप्त रूप में ‘INDIA’ शब्द चुना  है। जिस इंडिया का पूरा नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस है।

अंत में 

इस आर्टिकल में सोशल मीडिया और अन्य News में  चर्चा हो रहा हैं की India Ka Naam Change Hoga और  India Ka Naam Bharat Hoga के बारे में जाना इससे सम्बंधित अपडेट के लिए हमारे पुनः हमारे वेबसाइट BiharForm पर Visit करें।  

जैसे इससे सम्बंधित कुछ ताजा अपडेट आएगा हम इसी आर्टिकल के माध्यम से Update देते रहेंगे। आप चाहे तो हमारा ग्रुप भी Join कर सकते हैं जिसका लिंक निचे दिया गया हैं। हमारे वेबसाइट BiharForm पर Visit करने के लिए आपको दिल से धन्यवाद

हमेशा Update रहने के लिए Group Join करें। 

YouTube

Advertisements

इसे भी पढ़े:- बिहार का फुल फॉर्म क्या होता हैं | Bihar Ka Full Form?

Leave a Comment

Contact Us