अब अपने अंचल कार्यालय से ले पायेंगे जमीन से सम्बंधित 28 प्रकार का दास्तवेज ll Jamin ka Dastavej Kaise Nikale
Jamin ka Dastavej Kaise Nikale :- बिहार राज्य के अंचलो में बन रहे अभिलेखागारों से जमीन संबंधी 28 प्रकार का दास्तवेज़ के नक़ल प्राप्त किया जा सकता हैं।दास्तवेज़ उपलबध कराने के लिए आधुनिक अभिलेखागार सह डाटा केंद्र (मॉडर्न रिकॉड रूम) यह योजना 15 जुलाई से शुरू की जाएगी।
Table of Contents
फिलहाल अभी यह सुविधा उन्ही जिलों में शुरुवात की जाएगी जहाँ रिकॉड रूम बन कर तैयार हो चूका हैं, जिसमे 15 जिला सम्मिलित हैं। यानि की फिलहाल यह 15 जिला के 75 अंचल में इस सुविधा की शुरुवात की जाएगी। Jamin ka Dastavej Kaise Nikale
मॉडर्न रिकॉड रूम काम की सेवा जनता को देने से पहले सबकुछ चेक करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नोडल पदाधिकारी को नियुक्त कर दिए हैं। इन सभी पदाधिकारी को उन जिलों में भेज दिया गया हैं। निदेशलय ने सभी अधिकारियो को एक चेक लिस्ट दिया हैं। सम्बंधित अंचल पर पहुँच कर इन अधिकारियो को चेक लिस्ट के आधार पर मिलान कर 13 जुलाई को रिपोर्ट सौपनी हैं। जिन अंचलो में यह सुविधा शुरू होगी वहाँ के लोग निश्चित शुल्क देकर निश्चित समय के अंदर इस सुविधा के तहत सेवा ले सकेंगे। Jamin ka Dastavej Kaise Nikale
कितना होगा दास्तवेज़ शुल्क ?
रजिस्टर टू, खतियान आदि सभी राजस्व दस्तावेज की कॉपी अभिलेखागारों से हासिल करने के लिए आवेदक को 10 रुपये से लेकर 50 रूपए तक के बिच में शुल्क देना होगा। जीरो साइज के पेपर पर उपलब्ध होने वाला मानचित्र भी इन अभिलेखागारों के जरिये उपलब्ध होगा। हालांकि इसके लिए 150 रुपये प्रति शीट की दर से शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। साथ ही इसके अलावा 10 रुपये डाक खर्च भी देने होंगे।
फिलहाल किस किस जिला में शुरू होगा यह व्यवस्था ?
Jamin ka Dastavej Kaise Nikale:- 1.गोपालगंज, 2.सारन, 3.समस्तीपुर, 4.सीतामढ़ी, 5.नवादा, 6.खगड़िया, 7.बक्सर, 8.मुंगेर, 9.बांका, 10.कैमूर, 11.औरंगाबाद, 12.गया, 13.कटिहार, 14.सुपौल, और 15.सहरसा ।
सभी प्रकार के अपडेट ll Join Our Group ll हमारा ग्रुप ज्वाइन करें। |
कौन कौन दस्तवेज उपलब्ध हो पाएंगे इस सुविधा के तहत?
Jamin ka Dastavej:- कैडेस्ट्राल सर्वे खतियान, रिवीजनल सर्वे खतियान, चकबंदी सर्वे खतियान, राजस्व ग्राम मानचित्र, जमाबंदी पंजी, नामांतरण पंजी, नामांतरण अभिलेख, नामांतरण शुद्धि पत्र की मौजा रक्षी पंजी, भूमि बंदोबस्ती पंजी, गैरमजरुआ आम/खास/कैसरे हिन्द भूमि पंजी, भू-हदबंदी भूमि बंदोबस्ती पंजी, भू क्रय पंजी, वासगीत पर्चा अभिलेख पंजी, वासिगत पर्चा अभिलेख, राज्य सरकार दौरा निर्गत हुए पत्रों/परिपत्र/संकल्प/अधिसूचना की रक्षा संचिका, बीटी एक्ट की धारा 48D पंजी एवं अभिलेख, गृह स्थल बंदोबस्ती पंजी एवं अभिलेख, भू सम्पदा पंजी,सैरात पंजी, भूमि अतिक्रमण बाद पंजी एवं अभिलेख, भू-दान, भूमि लगान निर्धारण एवं बंदोबस्ती पंजी तथा अभिलेख महादलित भूमि क्रय एवं बंदोबस्ती पंजी एवं अभिलेख सैरात बंदोबस्त पंजी एवं अभिलेख, BT एक्ट की धारा 52A के बाद का पंजी एवं अभिलेख, गैरमजरुआ आम/खास(मालिक)/ कैसरे हिन्द/धार्मिक न्यास/वक्फ बोर्ड/कब्रिस्तान/श्मसान आदि भूमि से सम्बंधित पंजी और सरकार भूमि हस्तांतरण पंजी।