Responsive Menu
Add more content here...

No Objection Certificate Format Download 2024

No Objection Certificate Format: कई सारे सरकारी दस्तावेज होते हैं, जिनका हमारे पास होना जरूरी है। इन दस्त्वेजों के ना होने की वजह से हमारे कई सारे कार्य अटक जाते हैं और हमें परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक सरकारी दस्तावेज होता है अनापत्ति प्रमाण पत्र, जिसे अंग्रेजी में No Objection Certificate या NOC कहते हैं। यह दस्तावेज यह बताता है कि हमारा रिकॉर्ड कितना साफ़ सुथरा है। अनापत्ति प्रमाण पत्र आपके पास होने से यह क़ानूनी प्रक्रिया में मददगार साबित होता है।

यह प्रमाण पत्र किसी भी क्षेत्र के लिए बनवाया जा सकता है। यह काफी जरूरी दस्तावेज होता है, इसलिए आपको अनापत्ति प्रमाण पत्र से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी होनी जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको अनापत्ति प्रमाण पत्र व No Objection Certificate Format से जुडी जानकारी देने जा रहे हैं। यह जानकारी भविष्य में आपके काम आ सकती है। इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

No Objection Certificate Format क्या होता हैं?

प्रत्येक सर्टिफिकेट के लिए एक फॉर्मेट होता हैं। जैसे की आप देखते होंगे आवासीय, जातिय या कोई अन्य दस्तावेज अलग-अलग लोगो का देखने में एक ही जैसा दिखता हैं मगर उसके लिखा हुआ मैटर अलग-अलग होता हैं। एक जैसा Format के कारण ही दिखता हैं। No Objection Certificate को  में अनापत्ति प्रमाण पत्र कहते हैं। 

कुछ ऐसे सर्टिफिकेट होते हैं जिसका Format कभी कभी खुद से बनाने की जरुरत पड़ता हैं। आज के इस आर्टिकल में No Objection Certificate Format के बारे में जानेंगे और फॉर्मेट भी प्राप्त करेंगे। 

अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) क्या होता है?

NOC या अनापत्ति प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज होता है, जिसे जरुरत के अनुसार बनवाया जाता है। प्रोपर्टी के निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले यह इसे बेचने से पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र को बानवे जाता है। इससे पता चलता है कि कोई बिल्डिंग किसी संगठन, एजेंसी या संस्थान के टर्मस और कंडीशन का उल्लंघन नहीं करती है। इसके अलावा संस्थान, कंपनी एवं संगठन में आपका व्यवहार कैसा था, आपने कार्य के दौरान नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया। यह ध्यान में रखते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र को जारी किया जाता है।

अनापत्ति प्रमाण पत्र- NOC के प्रकार

जैसा आपको बताया कि NOC आपको संस्थान, बैंक, संगठन या किसी व्यक्ति द्वारा प्रदान किया जाता है। यह एक सरकारी दस्तावेज होता है, जिसकी आवश्यकता कानूनी कार्यवाही के दौरान पड़ती है। अलग-अलग जरूरतों के अनुसार, NOC को जारी किया जाता है, जिनके बारे में नीच जानकारी दी गई है।

  • प्रोपर्टी की खरीद या कंस्ट्रक्शन के लिए
  • कोर्स को शुरू करने या छोड़ने के लिए
  • बैंक लोन, कार फाइनेंस के लिए
  • जॉब छोड़ने के लिए
  • वीजा अप्लाई करने के लिए

प्रोपर्टी की खरीद या कंस्ट्रक्शन के लिए NOC

प्रोपर्टी के लेन-देन के लिए NOC दस्तावेज काफी जरूरी होता है। जिस बिल्डर से आप अपार्टमेंट या कोई प्रॉपर्टी को खरीद रहे हैं उससे आपको NOC लेनी चाहिए। इससे यह सुनिश्चित होता है कि विक्रेता का प्रॉपर्टी पर किसी प्रकार का कोई बकाया नहीं और ना ही यह प्रॉपर्टी किसी सरकारी नियम का उल्लंघन करती है। यह दस्तावेज आपके पास होने से आप प्रॉपर्टी से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही से भी बच सकते हैं। साथ ही आपके साथ प्रॉपर्टी लेन-देन में किसी भी प्रकार का धोखा भी नहीं होगा। इसलिए प्रॉपर्टी खरीदते समय आप सेलर से NOC की डिमांड जरूर करें।

प्रोपर्टी सम्बंधित NOC बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • कोई भी पहचान पत्र
  • प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन
  • हाउस टेक्स की रसीद
  • मोबाइल नंबर
  • फोटोग्राफ
  • प्रॉपर्टी ऑनर के हस्ताक्षर

वाहन को अन्य राज्य में बेचने के लिए

यदि आप किसी भी अन्य राज्य में अपना वाहन बेचना चाहते हैं, तब भी आपको वाहन को ट्रांसफर करने के लिए NOC दस्तावेज को बनवाना होगा। इसके अलावा वाहन में इलेक्ट्रिक किट लगवाने के लिए भी आपको नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट या कि NOC की जरुरत पड़ेगी। आप इसे ऑनलाइन आवेदन करके भी बनवा सकते हैं। सरकार के द्वारा इस प्रक्रिया को पहले से आसान कर दिया गया है।

वाहन सम्बंधित NOC बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • कोई भी पहचान पत्र
  • वाहन की आरसी
  • वाहन का चेचिस नंबर
  • व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • CMV Form 28
  • Print रिसिप्ट
  • फोटोग्राफ
  • बुकिंग लेटर (स्लॉट बुकिंग)
  • व्हीकल ऑनर सिग्नेचर

लोन चुकाने के बाद बैंक से लें NOC

अक्सर हम बैंक से होम लोन कार लोन या फिर अन्य जरुरत के लिए लोन लेते हैं। जब हम लोन लेने के बाद उसकी सभी ईएमआई को चुका देते हैं तो इसके बाद बैंक से हमें NOC लेटर जरूर लेना चाहिए। इस NOC से यह साफ़ हो जाता है कि आपने बैंक से लिया पूरा कर्ज चुका दिया है। इस दस्तावेज के साथ ही बैंक से आपके लोन की क्लोजिंग होती है। यदि आप बैंक से NOC हासिल नहीं करते हैं तो आगे चलकर लीगल या फाइनेंशियल परेशानी में आ सकते हैं। इसलिए लोन का भुगतान करने के बाद आप NOC बनवाने में लापरवाही ना करें।  

वाहन सम्बंधित NOC बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • कोई भी पहचान पत्र
  • बैंक खाता की पासबुक
  • लोन सम्बंधित पेपर्स
  • अंतिम क़िस्त के भुगतान की रसीद
  • मोबाइल नंबर
  • फोटोग्राफ
  • लोन लेने वाले के सिग्नेचर

किस्त पर मोबाइल कैसे ले?

NOC बनवाने के उद्देश्य

NOC एक बेहद ही जरूरी दस्तावेज है, इससे आप अपने साथ होने वाले धोखे से बच सकते हैं। यह आपको किसी भी प्रकार के गैर-कानूनी अपराध से बचा सकता है। यदि आप बिना NOC के कोई भी कार्य करते हैं तो यह आपको भविष्य में विवाद को जन्म दे सकता है। इसलिए आपको मकान यह वाहन को खरीदते समय NOC की डिमांड सेलर से करणी चाहिए।

NOC से होने वाले फायदे

इस सरकारी दस्तावेज को प्राप्त करने के कई सारे फायदे होते हैं। जिसकी जानकारी आपको नीचे दी गई है।

प्रॉपर्टी खरीदते समय धोखाधड़ी से आपका बचाव होता है। कई बार सेलर आपको ऐसी प्रॉपर्टी बेच देते हैं जो विवादित होती है। ऐसे में आपको NOC की डिमांड करनी चाहिए, इससे साफ़ हो जाता है कि जमीन किसी भी प्रकार से विवादित नहीं है। इसलिए आप ध्यानपूर्वक प्रॉपर्टी सेलर से इस दस्तावेज को हासिल कर लें। यह प्रोपर्टी की कानूनी कार्यवाही में आपकी मदद करेगा।

वाहन खरीदने में भी यह दस्तावेज आपके लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद होता है। कई बार लोग चोरी या फिर अधूरी क़िस्त वाले वाहन हमें बेच देते हैं। आगे चलकर आप कानूनी कार्यवाही में पड़ सकते हैं, इसलिए जिससे भी आप वाहन खरीदें उससे NOC जरूर लें।

जिस संस्था में आप कार्य करते हैं वहां से भी आप NOC प्राप्त करें, क्यूंकि यह आपके बेहतर व्यवहार का प्रमाण होगा। इससे आप यह बता पाएंगे कि संस्था में आपका रिकॉर्ड कैसा था। आप ने संस्था में कभी नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया। यह आपके अच्छे व्यवहार का सबूत होगा। इसलिए आप कार्य को छोड़ने के बाद NOC जरूर हासिल करें।

Advertisements

बैंक का लोन चुकाने के बाद भी आप इस दस्तावेज को हासिल करें। क्यूंकि यह पूरी तरह से बैंक से लोन को चुकाने का सबूत होगा। सरकारी या गैर सरकारी दोनों बैंकों से आप NOC ले सकते हैं। इससे भविष्य में आपको किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही आपको यदि दोबा लोन चाहिए होगा तो उसमें भी आपको को परेशानी नहीं आएगी।

No Objection Certificate Format में क्या जानकारी होनी चाहिए?

NOC को तैयार करने के लिए उसमें सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होनी चाहिए, जो बताती हो कि किसी भी व्यक्ति को इस चीज से आने वाले समय में कोई भी समस्या नहीं आएगी। प्रॉपर्टी, वाहन या अन्य चीजें सरकार के द्वारा बनाए गए नियमों के आधार पर बनाई या ली गई हैं। No Objection Certificate Format में नीचे दिए गए बिंदु जरूर होना चाहिए।

  • उस व्यक्ति का नाम जिसके लिए NOC को जारी किया जा रहा है।
  • उस व्यक्ति व संस्था का नाम जो NOC को जारी कर रहा है।
  • व्यक्ति या संस्थान का पता।
  • जारी की जाने की तिथि
  • ऑफिशल हस्ताक्षर
  • जिस संगठन या संस्थान के एनओसी की आपको आवश्यकता है उस संगठन या संस्थान के आधिकारिक लेटरपेड पर ही एनओसी लिखा जाना चाहिए।
  • सरल व आसान भाषा में NOC होना चाहिए, जिसे आसानी से समझा जा सके।
  • यदि आप किसी चीज का लेनदेन कर रहे हैं तो उससे सम्बंधित कीमत व गैरकानूनी ना होने की जानकारी होनी चाहिए।

No Objection Certificate Format Download

 जल्द ही अपडेट किया जायेगा। 

अंत में 

इस आर्टिकल में No Objection Certificate Format के बारे में विस्तार से बताया गया हैं। जिसके बारे में आप एक-एक बिंदु को पढ़े और समझे हैं।  यह जानकारी आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये। आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद। 

About The Writer

Leave a Comment

Contact Us

indibet app

10cric app

bc game login

dream11 apk

1win apk

fun88 apk

iplt20 official

icc cricket world cup

rs7sports

rummy apk

iplwin apk

betvisa india

betvisa apk

crickex login

crickex apk

iplwin

dafabet

crazy time game

crazy time game