Responsive Menu
Add more content here...

कबीर अन्त्येष्टि अनुदान योजना l Kabir Anteyeshti Anudan Yojana क्या आप इस योजना के बारे में जानते हैं ?

आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे कबीर अन्त्येष्टि अनुदान योजना l Kabir Anteyeshti Anudan Yojana  के बारे में, पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। 

कबीर अन्त्येष्टि अनुदान योजना l Kabir Anteyeshti Anudan Yojana?

Kabir Anteyeshti Anudan Yojana:- राज्य के BPL(बी0 पी0 एल0) परिवार के किसी भी सदस्य चाहे ओ किसी भी उम्र की हो, मृत्यु की स्थिति में अंतिम संस्कार हेतु कबीर अन्त्येष्टि अनुदान योजना वर्ष 2007-08 से लागु किया गया हैं। इसके अंतर्गत किसी भी उम्र के BPL(बी0 पी0 एल0) परिवार के सदस्य की मृत्यु की स्थिति में अन्त्येष्टि क्रिया हेतु उसके आश्रित/निकटस्थ सम्बन्धी को 3000/-(तीन हजार रुपये) मात्र एकमुक्त देने का प्रावधान किया गया हैं।

पात्रता- Kabir Anteyeshti Anudan Yojana 

  • गरीबी रेखा से निचे BPL(बी0 पी0 एल0) जीवन बसर करने वाले सभी परिवारों के किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में लागु होगी।
  • उम्मीदवार बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • परिवार लगभग 10 वर्ष पहले से बिहार राज्य में निवास कर रहा हो।
  • मृतक के उम्र की कोई सिमा का बंधन नही हैं।

वर्तमान कोविड-19  संक्रमण के आलोक में कोरोना से मृत्यु की स्थिति में उसके अंतिम संस्कार के लिए पात्र  लाभुको को यह राशि त्वरित आधार पर देय होगी।  

कबीर अंत्येष्टि में आवेदन करने के लिए दस्तावेज ll Kabir Anteyeshti Anudan Yojana

  • मृतक का आधार कार्ड,मतदाता पहचान पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • मृत्यु प्रमाण पत्र

कबीर अंत्येष्टि योजना Kabir Anteyeshti Anudan Yojana के लिए आवेदन कैसे करें:-

कबीर अंत्येष्टि योजना के अन्तर्गत आवेदन सादे कागज पर लिख कर अपने मुखिया/वार्ड पार्षद को देना होता हैं। 
Kabir Anteyeshti Anudan Yojana:- इस योजना के अन्तर्गत सभी पंचयात के बैंक खाते में 05 लाभुकों के भुगतान हेतु 15000/- रुपये, नगर पंचायत में 30000/- 10 लाभुको के भुगतान हेतु , नगर परिषद में 20 लाभुको के भुगतान हेतु 60000/- रुपये  एवं नगर निगम में 30 लाभुको  के लिए भुगतान हेतु 90000/- स्थानीय अग्रिम के रूप में भुगतान हेतु उपलब्धता सुनिश्चित की गई हैं,ताकि लाभुको को समय पर भुगतान किया जा सके।

कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ कब मिलेगा?

इस कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने पंचायत के मुखिया तथा नगर निकायों में कार्यपालक पदाधिकारी से आवेदन दे कर तुरंत राशि की प्राप्ति कर सकते हैं। 

Kabir Anteyeshti Anudan Yojana:- योजना अन्तर्गत पंचायत/नगर निकाय द्वारा लाभुको की डाटा एंट्री ई-सुविधा पोटर्ल पर किये जाने के उपरांत तुरंत राशि की प्रतिपूर्ण उनके खाते में कर दी जाती हैं, ताकि राशि यथावत बानी रहे तथा लाभुको  को ससमय भुगतान किया जा सके।

कबीर अंत्येष्टि योजना Kabir Anteyeshti Anudan Yojana का उद्देश्य:- 

Kabir Anteyeshti Anudan Yojana:- जैसे की आप सब जानते है की बिहार राज्य में ऐसे बहुत से जिले है जहां लोग आर्थिक रूप से काफी पिछड़े हुए है, जहां लोगो के पास अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोई भी साधन नहीं होते। परिवार में यदि किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो अंत्येष्टि यानी की दाह संस्कार करने के लिए भी उनके पास उचित पैसे नहीं होते। जिस कारण उन्हें उस समय अन्य लोगों से कर्ज के रूप में पैसे लेने पड़ते है।  सरकार द्वारा इन्ही समस्याओं को देखते हुए बीपीएल परिवारों को 3 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है।

इसे भी पढ़े:- आधार नंबर के जरिए सिर्फ 10 मिनट में बनाये अपना PAN कार्ड

सहायक निदेशक,जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग का संपर्क नंबर।

क्रम संख्या

जिला का नाम

मोबाइल नंबर

1 बेगूसराय

9471937183

2 बक्सर 7903569338
3 पूर्वी चम्पारण 9525406670
4 कटिहार 9835699052
5 मुंगेर 8252817599
6 मुजफ्फरपुर 6201528926
7 पूर्णिया 8877855488
8 सहरसा 8862870100
9 समस्तीपुर 9472919152
10 सीतामढ़ी 9431846546
11 दरभंगा 8102849059
12 गया 8084909507
13 जहानाबाद 9654952508
14 नालंदा 9404536541
15 अररिया 9264269792
16 औरंगाबाद 7542840800
17 बाँका 9431075058
18 भोजपुर 9873237446
19 कैमूर 9205349192
20 किशनगंज 9801924602
21 मधेपुरा 7870234200
22 मधुबनी 7209566569
23 नवादा 9506147657
24 पटना 9984780000
25 रोहतास 9525358198
26 सारण 9905045795
27 सुपौल 7011069330
28 वैशाली 8130567645
29 पश्चिमी चम्पारण 9560438153
30 अरवल 9015575108
31 भागलपुर 7209566569
32 गोपालगंज 9525739271
33 जमुई 8340362939
34 खगड़िया 9108907641
35 लखीसराय 7549181993
36 शेखपुरा 7766045145
37 शिवहर 8510023793

38

सिवान 8178765370

अधिक जानकारी के लिए अपने प्रखण्ड के प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी /सहायक निदेशक,जिला सामाजिक सुरक्षा कोसांग से संपर्क करें। 

FAQ कबीर अंत्येष्टि योजना से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

Q. कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans:- कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के लिए ई- सुविधा पोर्टल को लांच किया गया है, लेकिन उस पोर्टल में सिर्फ मुख्य सचिव ही आवेदन कर सकते हैं या दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। आम जनता को ये ऑनलाइन सुविधा नही दिया गया हैं। 

Q. इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कितने रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती हैं?

Ans:- योजना के अंतर्गत पहले 1500 रुपये की राशि आवंटित की जाती थी,मगर अब इसकी राशि बढ़ा कर 3000 रूपये कर दी गयी है।

Q. क्या योजना का लाभ बिहार के सभी लोगों को दिया जायेगा ?

Ans:- बिलकुल नहीं योजना का लाभ सिर्फ बीपीएल(BPL) परिवार के लोगो को ही दिया जाता हैं।

Q. उम्मीदवार इस योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?

Ans:- उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपने पंचायत के मुखिया के पास  जाकर आवेदन कर सकते है। इसके बाद आपका आवेदन आगे मुख्य सचिव के पास दिए जायेंगे। दस्तावेजों की पुष्टि होने पर आपको आर्थिक लाभ दे दिया जायेगा।

Advertisements

हमेशा अपडेट रहने के हमरा ग्रुप ज्वाइन करें।

इसे भी पढ़े:-BiharFull Forms बिहार का फुल फॉर्म क्या होता हैं | Bihar Ka Full Form

इसे भी पढ़े:- RTPS Bihar Online – Service Plus Bihar – RTPS का सभी जानकारी

इसे भी पढ़े:- IAS Full Form in Hindi | IAS Kya Hai | IAS Kaise Bane

 

About The Writer

1 thought on “कबीर अन्त्येष्टि अनुदान योजना l Kabir Anteyeshti Anudan Yojana क्या आप इस योजना के बारे में जानते हैं ?”

Leave a Comment

Contact Us